• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ​टेस्टिंग के दौरान नज़र आई रेनो डस्टर बीएस6, नए टर्बो पेट्रोल इंजन का मिल सकता है ऑप्शन

    भारतीय बाज़ार में उपलब्ध रेनो डस्टर फेसलिफ्ट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 21, 2019 15:50 ist
    info icon
    published onNov 21, 2019 14:55 IST
    last updated onNov 21, 2019 15:50 IST
    371 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में अप्रैल 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू किए जाने हैं। ऐसे में काफी सारे कार मैन्यूफैक्चरर्स ने बीएस6 इंजन वाली कारों की टेस्टिंग शुरू कर दी है।ऊपर जो तस्वीर दी गई है वो रेनो मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर के बीएस6 वर्जन की है। कंपनी डस्टर फेसलिफ्ट को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। रेनो डस्टर बीएस6 को अप्रैल 2020 से पहले लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी टेस्टिंग शुरु हो चुकी है और इस दौरान नज़र आया मॉडल पूरी तरह से कवर किया गया था। 

    कई दिनों पहले कंपनी ने घोषणा की थी कि वह बीएस6 नॉर्म्स लागू होने पर अपनी सभी गाड़ियों में से डीज़ल इंजन वाली कारें बंद कर देगी। ऐसे में रेनो डस्टर का बीएस6 वर्जन अपग्रेडेड पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। वहीं, सेकंड जनरेशन डस्टर के यूरोपियन मॉडल में नया टर्बोचार्ज्ड 1.0-लीटर और 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। दोनों ही टर्बोचार्ज्ड इंजन यूरो 6.2 एमिशन नॉर्म्स पर अपग्रेडेड हैं जो बीएस6 नॉर्म्स से ज्यादा कड़े नियम है। 

     

    यूरोपियन मॉडल रेनो डस्टर 1.3-लीटर पेट्रोल 

    यूरोपियन मॉडल रेनो डस्टर 1.0-लीटर पेट्रोल

    वर्तमान भारतीय मॉडल डस्टर 1.5-लीटर पेट्रोल

    पावर

    130पीएस/ 150पीएस

    100 पीएस

    106पीएस

    टॉर्क 

    240एनएम/ 250एनएम

    160 एनएम

    142एनएम

    Renault 1.3-litre TCe

    रेनो ने डस्टर में दिए जाने वाले बीएस6 पेट्रोल इंजन ऑप्शंस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि कंपनी नए मॉडल में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को 1.0-लीटर टीसीई इंजन से बदल सकती है। वहीं,इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आने वाले 1.3-लीटर टीसीई इंजन का विकल्प भी मिल सकता है। या फिर कंपनी इसके मौजूदा मॉडल वाले 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर सकती है। ऐसे में इस कार में 1.5 लीटर बीएस6 इंजन के साथ 1.3-लीटर टीसीई इंजन का विकल्प मिलेगा। 

    वर्तमान में रेनो डस्टर के पेट्रोल वेरिएंटस की प्राइस 8 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए के बीच है। यदि कंपनी इसके मौजूदा मॉडल में दिए गए पेट्रोल इंजन को ही बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड करती है तो कार की प्राइस 30,000 रुपये तक बढ़ सकती है। 


    यह भी पढ़ें: रेनो डिस्काउंट ऑफर: क्विड, डस्टर, लॉजी और कैप्चर पर मिल रही है भारी छूट

    फोटो क्रेडिट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है