• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक और पेट्रोल/डीजल दोनों वर्जन में होगी उपलब्ध

     शो-स्टॉपिंग डेब्यू के बाद, टाटा मोटर्स के प्रोडक्ट लाइन के वाइस प्रेसिडेंट मोहन सावरकर ने कंफर्म किया है कि 2025 तक सिएरा ईवी के इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ साथ इसके आईसीई वर्जन को भी लॉन्च किया जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 14, 2023 15:29 ist
    info icon
    published onJan 14, 2023 15:29 IST
    last updated onJan 14, 2023 15:29 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Sierra

    ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा ने सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में शोकेस किया है। शो-स्टॉपिंग डेब्यू के बाद, टाटा मोटर्स के प्रोडक्ट लाइन के वाइस प्रेसिडेंट मोहन सावरकर ने कंफर्म किया है कि 2025 तक सिएरा ईवी के इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ साथ इसके आईसीई वर्जन को भी लॉन्च किया जाएगा। 

    Tata Sierra

    बता दें कि सिएरा को अल्फा एआरसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसकी मदद से ये काफी बड़ी नजर आ रही है। बता दें कि अल्फा एआरसी प्लेटफॉर्म पर अल्ट्रोज और पंच भी तैयार की जा चुकी है और इसी प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक कारें भी तैयार की जा सकती हैं। 

    Tata Sierra

    माना जा रहा है कि सिएरा ईवी में नेक्सन ईवी वाला 40.5 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया जा सकता है। इसकी रेंज 400 किलोमीटर तक हो सकती है। इसके आईसीई वर्जन की बात करें तो टाटा का ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया 125 पीएस पावरफुल 1.2 लीटर और 170 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसमें डीजल इंजन की चॉइस भी दी जा सकती है। इसके अलावा टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस भी दी जा सकती है। 

    टाटा ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि 2023 सिएरा ईवी का प्रोडक्शन मॉडल इसके कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा। सिएरा को 2025 तक मार्केट में उतारा जा सकता है। इसके आईसीई वर्जन और इलेक्ट्रिक वर्जन के लुक्स अलग अलग हो सकते हैं। 

    Tata Sierra

    टाटा सिएरा की लंबाई 4.4 मीटर होगी जो हैरियर से 200 मिलीमीटर छोटी होगी। ये वैसे तो एक 5 सीटर कार ही होगी मगर कंपनी इसमें एडिशनल थर्ड रो दे सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सिएरा ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है