• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेंज रोवर स्पोर्ट में जुड़ा नया पेट्रोल इंजन, नई कीमत 86.71 लाख रूपए से शुरू

    इसका मुकाबला मासेराती लवांते, पोर्श क्यान और ऑडी क्यू8 से होगा

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 22, 2019 10:23 ist
    info icon
    published onMay 22, 2019 10:23 IST
    last updated onMay 22, 2019 10:23 IST
    519 Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर ने 2019 रेंज रोवर स्पोर्ट को नए 2.0 पेट्रोल इंजन से लैस किया है। नए इंजन की बदौलत यह कार पहले से काफी सस्ती हो गई है। यह तीन वेरिएंट एस, एसई और एचएसई में उपलब्ध है। इसकी नई कीमत 86.71 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    रेंज रोवर स्पोर्ट में लगा 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 300 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 2.0 लीटर वेरिएंट की कीमत कुछ इस प्रकार हैः-

    • एस: 86.71 लाख रूपए
    • एसई: 94.48 लाख रूपए
    • एचएसई: 1 करोड़ रूपए

    2019 रेंज रोवर स्पोर्ट अब पांच इंजन में उपलब्ध है। इस लिस्ट मे नए 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के अलावा 3.0 लीटर वी6 पेट्रोल, 3.0 लीटर वी6 डीज़ल, 4.4 लीटर वी8 डीज़ल और 5.0 लीटर वी8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प शामिल है। रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 86.71 लाख रूपए से 2.05 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला मासेराती लवांते, पोर्श क्यान और ऑडी क्यू8 के बीच है।

    यह भी पढें : भारत में असेंबल हुई रेंज रोवर वेलार लॉन्च, कीमत 72.47 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है