• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    देखिये, रेंज रोवर स्पोर्ट के फेसलिफ्ट वर्जन की झलक

    रेंज रोवर स्पोर्ट, भारत समेत इंटरनेशनल मार्केट में भी यह एसयूवी काफी पॉपुलर है। लंबे वक्त से यह एसयूवी बाजार में मौजूद है। अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है। फेसलिफ्ट रेंज रोवर स्पोर्ट की झलक कैमरे में कैद हुई है। इस वर्जन में बाहर और अंदर दोनों तरफ बदलाव देखने को मिलेंगे। संभावना है कि आने वाले कुछ महीनों में नई रेंज रोवर स्पोर्ट को लॉन्च किया जा सकता है। भारत में यह अगले साल की शुरूआत में लॉन्च होगी।

    साइरस
    साइरस
    Published On मई 19, 2016 12:32 ist
    info icon
    published onMay 19, 2016 12:32 IST
    last updated onMay 19, 2016 12:32 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    स्पाई शॉट्स पर गौर करें तो पता चलता है कि नई रेंज रोवर स्पोर्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव हुए है। फ्रंट में ध्यान दें तो यहां नया बम्पर दिया गया है, जो बड़े एयर इनटेक के साथ है। इस एसयूवी में नए एलईडी हैडलैंप्स मिलेंगे, जो नई डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ आएंगे। इसके अलावा कार में नए अलॉय व्हील भी मिलेंगे, जो कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

    इंटीरियर की बात करें तो कार के केबिन में भी बदलाव हुए हैं। इसका बेसिक ले-आउट तो मौजूदा वर्जन जैसा ही है। हालांकि यहां पर नए मैटेरियल और टेक्सचर का इस्तेमाल किया गया है। केबिन में पुरानी 8 इंच टचस्क्रीन की जगह नई स्क्रीन लगाई गई है। संभावना है कि एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट जैसे फीचर इसमें स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। नई रेंज रोवर स्पोर्ट को भारत में मौजूदा वर्जन के 3.0लीटर डीज़ल इंजन में उतारा जाएगा। इसमें 9-स्पीड जेडएफ गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि पावर के मामले में टॉप वेरिएंट एसवीआर मौजूदा वर्जन की तुलना में ज्यादा बेहतर होगा। इसमें 575 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क मिलेगा।

     
    was this article helpful ?

    साइरस
    <p>Brought home as an infant in a Group A1A rally car, we think petrol flows through Cyrus' veins and not blood. He heads content for CarDekho and is our in-house classic and vintage car expert. Cyrus has also dipped his toes in amateur motorsport and has been a 2 time Mumbai Autocross champion in the past.&nbsp;</p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है