• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेंज रोवर इवोक कन्वर्टेबल लॉन्च, कीमत 69.53 लाख रूपए

    इवोक कन्वर्टेबल केवल एक वेरिएंट एचएसई डायनामिक में उपलब्ध है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 27, 2018 14:26 ist
    info icon
    published onMar 27, 2018 14:26 IST
    last updated onMar 27, 2018 14:26 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    Range Rover Evoque Convertible

    लैंड रोवर ने रेंज रोवर इवोक कन्वर्टेबल को लॉन्च कर दिया है। यह केवल टॉप वेरिएंट एचएसई डायनामिक में उपलब्ध है। इसकी कीमत 69.53 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) हैै। यह स्टैंडर्ड इवोक एचएसई डायनामिक से 9.54 लाख रूपए महंगी है।

    Range Rover Evoque Convertible

    इवोक कन्वर्टेबल को स्टैंडर्ड इवोक पर तैयार किया गया है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसकी छत को खोला और बंद किया जा सकता है, जबकि रेग्यूलर मॉडल की छत को खोला और बंद नहीं किया जा सकता। इवोक कन्वर्टेबल की छत को फोल्ड होने में 18 सेकंड लगते हैं, जबकि वापस उसी स्थिति में आने में 21 सेकंड लग जाते हैं। इसकी छत को 48 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर खोला और बंद किया जा सकता है।

    Range Rover Evoque Convertible

    इवोक कन्वर्टेबल की लंबाई 4370 एमएम, चौड़ाई 1900 एमएम और ऊंचाई 1609 एमएम है। यह रेग्यूलर मॉडल से 10 एमएम ज्यादा लंबी, 220 एमएम कम चौड़ी और 26 एमएम कम ऊंची है। इसकी वाटर वेडिंग क्षमता 500 एमएम है। फोल्डेबल रूफ की वजह से इसका बूट स्पेस 73 लीटर कम हुआ है। इसका बूट स्पेस 251 लीटर है।

    Range Rover Evoque Convertible

    इवोक कन्वर्टेबल में नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 825 वॉट का 16-स्पीकर्स वाला मैरिडयन सराउंड साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, रेन-सेसिंग वाइपर और 12 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें दी गई है। सुरक्षा और ऑफ-रोडिंग को बेहतर बनाने के लिए इस में टरेन रिस्पॉन्स सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, ट्रेक्शन कंट्रोल, रोल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेलर स्टेबिलिटी असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।

    Range Rover Evoque Convertible

    इवोक कन्वर्टेबल में 2.0 लीटर का एसआई4 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 241 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 217 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 8.1 सेकंड का समय लगता है।

    यह भी पढें : 19 अप्रैल को लॉन्च होगी बीएमडब्ल्यू की ये शानदार कार

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर एवोक 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है