• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2020 में आएगा टाटा एच2एक्स माइक्रो एसयूवी का प्रोडक्शन मॉडल

    मारुति इग्निस और महिन्द्रा केयूवी100 को देगी टक्कर

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 08, 2019 16:11 ist
    info icon
    published onMar 08, 2019 16:11 IST
    last updated onMar 08, 2019 16:11 IST
    547 Views
    • Write a कमेंट

    Tata H2X

    जिनेवा मोटर शो-2019 में टाटा मोटर्स के एच2एक्स कॉन्सेप्ट ने भी काफी सुर्खियां बटौरी। कंपनी ने कहा है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल को ऑटो एक्सपो-2020 में पेश किया जाएगा। इसे हॉर्नबिल नाम दिया जा सकता है। टाटा कारों की रेंज में इसे नेक्सन के नीचे पोजिशन किया जाएगा।

    इसके प्रोडक्शन मॉडल का डिजायन 80 फीसदी तक अपने कॉन्सेप्ट जैसा होगा। नेक्सन की तरह इसे भी बॉक्सी और दमदार लुक देने की कोशिश की गई है। साइज के मामले में यह स्विफ्ट, इग्निस और केयूवी100 के आसपास होगी।

      टाटा एच2एक्स मारुति स्विफ्ट मारुति इग्निस महिन्द्रा केयूवी100
    लंबाई 3840 एमएम 3840 एमएम 3700 एमएम 3700 एमएम
    चौड़ाई 1822 एमएम 1735 एमएम 1690 एमएम 1735 एमएम
    ऊंचाई 1635 एमएम 1530 एमएम 1595 एमएम 1655 एमएम
    व्हीलबेस 2450 एमएम 2450 एमएम 2435 एमएम 2385 एमएम

    Tata H2X

    टाटा एच2एक्स को कंपनी के अल्फा आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, इसी प्लेटफार्म पर अल्ट्रोज़ हैचबैक भी बनेगी। चर्चाएं हैं कि इस में टियागो और टिगॉर वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं। अप्रैल 2020 से बीएस-6 नियम लागू होने वाले हैं, जिसके चलते कंपनी टियागो और टिगॉर के डीज़ल वेरिएंट को बंद करने वाली है। ऐसे में हमारा मानना है कि एच2एक्स को केवल पेट्रोल इंजन में उतारा जा सकता है। टियागो/टिगॉर के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी का विकल्प रखा गया है। यही इंजन टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ में भी आएगा।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 5.5 लाख रूपए से 8.5 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति इग्निस और महिन्द्रा केयूवी100 से होगा। कीमत के मोर्चे पर यह मारुति स्विफ्ट को भी टक्कर देगी।

    यह भी पढें : अब घर बैठे सर्विस करवा सकेंगे अपनी टाटा कार

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Tata H2X पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है