• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एएक्स1 लगभग अपने प्रोडक्शन फॉर्म में आई नजर,जानिए कब होने जा रही है लॉन्च

    हुंडई एएक्स1 की प्राइस 6 लाख रुपये शुरू हो सकती है जो कि 2022 में लॉन्च हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति सुुजुकी इग्निस,टाटा एचबीएक्स और महिंद्रा केयूवी100एनएक्सटी से होगा।

    भानु
    भानु
    Published On जून 01, 2021 11:09 ist
    info icon
    published onJun 01, 2021 11:09 IST
    last updated onJun 01, 2021 11:09 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई की माइक्रो एसयूवी एएक्स1 लगभग अपने प्रोडक्शन फॉर्म में नजर आई है वहीं कुछ टीजर फोटोज के जरिए इसके डिजाइनिंग एलिमेंट्स से भी पर्दा उठा है। 

    Hyundai AX1
    Hyundai AX1

    लीक हुई तस्वीरों को देखें तो एएक्स1 में रेक्टेंगुलर शेप की फ्रंट ग्रिल दी गई है जिसके दोनों ओर स्पिल्ट हेडलैंप सेटअप नजर आ रहे हैं। हेडलैंप युनिट के तौर पर इस छोटी एसयूवी में सर्कुलर यूनिट्स दी गई हैं जो एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स से लैस हैं। साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो एएक्स1 में अलॉय व्हील्स,रूफ रेल्स,सी पिलर डोर हैंडल्स और शार्क फिन एंटीना जैसे एलिमेंट्स नजर आ रहे हैं। इसके पिछले हिस्से में इंटीग्रेटेड रूफ माउंटेड स्पॉयलर,ट्राइएंगुलर ग्राफिक्स के साथ एलईडी टेललैंप्स और रिवर्स इंडिकेटर के लिए सर्कुलर हाउसिंग और बंपर में फॉग लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इस कार की फीचर लिस्ट को लेकर तो अभी कोई बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मगर माना जा रहा है कि इसमें टचस्क्रीन सिस्टम,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स नजर आएंगे। इसके अलावा इसमें एबीएस एवं ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और मल्टीपल एयरबैग्स भी दिए जा सकते हैं। 

    इस नई हुंडई कार में 1.1 लीटर इंजन दिया जा सकता है जो 68 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। इसके अलावा इस नई कार में ग्रैंड आई10 निओस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है जो 82 बीएचपी की पावर डिलीवर करता है।

     

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    s
    sourabh
    Jun 1, 2021, 12:07:10 PM

    badiya cars

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है