• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा कार लेने पर अब कंपनी करेगी आपकी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराने में मदद

    महिंद्रा ने व्हीकल स्क्रैपेज के लिए महिंद्रा एमएसटीसी रीसाइकलिंग प्राइवेट लिमिटेड (सेरो) के साथ साझेदारी की है। यह डील उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो अपने पुराने स्क्रैप को स्क्रैप में देकर नई महिंद्रा कार लेना चाहते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 07, 2021 18:23 ist
    info icon
    published onApr 07, 2021 18:23 IST
    last updated onApr 07, 2021 18:23 IST
    914 Views
    • Write a कमेंट

    • बजट 2021 में घोषित की गई व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी इस साल अक्टूबर से लागू होगी। 
    • यदि आप पुराने व्हीकल को बेचकर नई महिंद्रा कार को ख़रीददते हैं तो डीलरशिप वाले स्क्रैपिंग, एक्सचेंज और और वैल्यूएशन प्रक्रिया सब प्रोसेस करेंगे। 
    • महिंद्रा डीलरशिप व्हीकल का मूल्यांकन करेगी और फाइनल प्राइस भी देगी।
    • यह सर्विस केवल नई महिंद्रा कार चुनने पर ही मिल सकेगी।
    • अगर ग्राहक पुराने स्क्रैप व्हीकल के बदले नई महिंद्रा कार खरीदते हैं तो उन्हें सरकार और मैन्युफैक्चरर से कई सारे लाभ भी मिल सकेंगे।

    महिंद्रा ने व्हीकल स्क्रैपेज के लिए महिंद्रा एमएसटीसी रीसाइकलिंग प्राइवेट लिमिटेड (सेरो) के साथ साझेदारी की है। यह डील उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो अपने पुराने स्क्रैप को स्क्रैप में देकर नई महिंद्रा कार लेना चाहते हैं।

    यदि कोई ग्राहक अपनी पुरानी कार को नई महिंद्रा कार से रिप्लेस करवाना चाहते हैं तो वह ऐसा अब महिंद्रा डीलरशिप के जरिये भी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें लोकल आरटीओ या फिर व्हीकल स्क्रैपिंग एजेंसी विज़िट करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा कंपनी कार वैल्यूएशन के लिए होम सर्विस भी दे रही है।

    महिंद्रा डीलरशिप गाड़ी की एक्सचेंज/स्क्रैपेज वैल्यू का मूल्यांकन करेगी। यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद डीलरशिप वाले आपकी सहमति पर गाड़ी को सेरो के स्क्रैप यार्ड में पहुंचाएंगे जहां आपकी गाड़ी को स्क्रैप किया जाएगा। सेरो द्वारा इसके एवज में डिपाजिट व डिस्ट्रक्शन सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा।

    Here’s How Much You Can Save By Scrapping Your Old Car And Buying A New One

    इस सर्टिफ़िकेट को ग्राहकों को महिंद्रा डीलरशिप पर दिखाना होगा, जिससे कि ग्राहकों को स्क्रैप कार व नई कार की वैल्यू अनुसार फायदे मिल सकें। महिंद्रा ने व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी से पहले ही यह सर्विस देनी शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें : व्हीकल स्क्रैप कराने पर रोड टैक्स में दी जा सकती है 25 प्रतिशत की छूट

    नई व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी प्राइवेट वाहनों के लिए 1 अक्टूबर से लागू होगी। 20 साल से पुरानी प्राइवेट कारें और 15 साल से पुराने कमर्शियल व्हीकल्स को व्हीकल फिटनेस टेस्ट करवाना होगा। यदि किसी गाड़ी को अनफिट घोषित कर दिया जाएगा तो उस व्हीकल को स्क्रैप करवाना होगा।

    लोगों को अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार और मैन्युफैक्चरर ने कई सारे फायदे भी बताए हैं। कार की वैल्यू अनुसार ग्राहकों को सरकार से 4-6 परसेंट तक की छूट मिल सकेगी, साथ ही मैन्युफैक्चरर से 5 परसेंट का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकेगा।  हालांकि, यह फायदे ग्राहकों को तब ही मिल सकेंगे जब वह पुरानी कार को स्क्रैप करवा कर नया व्हीकल खरीदेंगे।

    यह भी पढ़ें : अपनी पुरानी कार को स्क्रैप में देने के बाद नई कार की खरीद पर आपका कितना फायदा होगा, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    3 कमेंट्स
    1
    S
    samir sadanand dessai
    Aug 25, 2024, 11:17:57 PM

    If the vehicle is taxi and permit is expired and 15years complete still you take comercial vehicle to scrap

      जवाब
      Write a Reply
      1
      c
      charles davis
      Jul 14, 2021, 2:02:31 PM

      Thanks for your valuable info!!! If you are looking for the best-used engines for your mercury cougar car USA then avail best low miles, high-quality rebuilt mercury cougar engineers @autoparts-miles.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        autoparts miles
        Apr 7, 2021, 3:03:43 PM

        Nice article and Thank you For This Valuable Information

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है