• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केवल आप ही नहीं, आनंद महिंद्रा भी एक्सयूवी700 को घर लाने का कर रहे हैं इंतज़ार

    महिंद्रा की नई एसयूवी एक्सयूवी 700 का वेटिंग पीरियड भारत के अधिकतर शहरों में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यदि आपको लगता है कि केवल आप ही इस एसयूवी कार को घर लाने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं तो ऐसा नहीं है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन भी इस गाड़ी के लिए लंबा इंतज़ार कर रहे हैं जिन्होंने एक्सयूवी700 को अपनी पत्नी के लिए खरीदा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 23, 2022 11:10 ist
    info icon
    published onMay 20, 2022 10:53 IST
    last updated onMay 23, 2022 11:10 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700 and Anand Mahindra

    महिंद्रा की नई एसयूवी एक्सयूवी 700 का वेटिंग पीरियड भारत के अधिकतर शहरों में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यदि आपको लगता है कि केवल आप ही इस एसयूवी कार को घर लाने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं तो ऐसा नहीं है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन भी इस गाड़ी के लिए लंबा इंतज़ार कर रहे हैं जिन्होंने एक्सयूवी700 को अपनी पत्नी के लिए खरीदा है।

    Mahindra XUV700

    हाल ही में थॉमस कप विजेता के टीम मेंबर चिराग शेट्टी ने आनंद महिंद्रा को ट्वीट करते हुए लिखा था कि उन्होंने हाल ही में एक्सयूवी700 एसयूवी बुक की है और वह जल्द ही इसे प्राप्त करने की भी उम्मीद कर रहे हैं। इस पर आनंद महिंद्रा ने ट्वीट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने एक्सयूवी700 की डिलीवरी में देरी के कारण चिप और सेमीकंडक्टर्स की ग्लोबल कमी बताई है।  वर्तमान में इस एसयूवी कार पर लोकेशन अनुसार 7 से 8 महीने का औसत वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

    Avani Lekhara and Sumit Antil

    आनंद महिंद्रा के नए ट्वीट को लेकर अब चर्चाएं हैं कि क्या कंपनी की 2022 ओलंपिक्स में विजेता रहे बैडमिंटन प्लेयर्स को एक्सयूवी700 के स्पेशल एडिशन देने की योजना है। बता दें कि इससे पहले कंपनी 2020 टोक्यो ओलंपिक और पैरालिंपिक के विजेता रहे नीरज चोपड़ा, सुमित अंतिल और अवनि लेखरा को एक्सयूवी700 गोल्ड एडिशन दे चुकी है। इसके अलावा पैरालिंपियन दीपा मलिक को आनंद महिंद्रा की ओर से उपहार के रूप में एक नई महिंद्रा एक्सयूवी 700 एक्सेसिबल एसयूवी भी दी जा चुकी है।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी 700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है