• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आ रही है फेसलिफ्ट निसान टेरानो, इस तारीख को होगी लॉन्च

    टेरानो के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मार्च 24, 2017 12:25 ist
    info icon
    published onMar 24, 2017 12:25 IST
    last updated onMar 24, 2017 12:25 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    निसान टेरानो का फेसलिफ्ट अवतार 27 मार्च को लॉन्च होगा। नई । इस वजह से इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। मौजूदा टेरानो एसयूवी की कीमत 9.99 लाख रूपए से शुरू होकर 13.95 लाख रूपए तक जाती है। इसका मुकाबला होंडा बीआर-वी, महिन्द्रा स्कॉर्पियो, हुंडई क्रेटा, टाटा सफारी स्टॉर्म और रेनो डस्टर से होगा।

    नई टेरानो में मौजूदा मॉडल वाले 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन आ सकते हैं। मौजूदा टेरानो के केवल एक्सएल वेरिएंट में पेट्रोल इंजन की सुविधा मिलती है, पेट्रोल इंजन की पावर 104 पीएस और टॉर्क 145 एनएम है। डीज़ल इंजन दो पावर ट्यूनिंग में आता है, एक्सई और एक्सएल प्लस वेरिएंट में यह इंजन 85 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वीएक्स मैनुअल और वीएक्स ऑटोमैटिक में यही इंजन 110 पीएस की पावर और 248 एनएम का टॉर्क देता है। इस का एक्सीलेरेशन, टॉप स्पीड और माइलेज मौजूदा मॉडल जितना होगा।

    ये बदलाव हो सकते हैं नई टेरानो में

    नई टेरानो की हैडलाइट, टेललाइट, फ्रंट ग्रिल और अगले-पिछले बम्पर में बदलाव हो सकता है। इस में नई डिजायन के अलॉय व्हील भी दिए जा सकते हैं। केबिन में नया डैशबोर्ड आ सकता है, इस में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा होगा, जिस में नेविगेशन, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा मिलेगी।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    निसान टेरानो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है