निसान टेरानो

समान कारों का विकल्प देखें
निसान टेरानो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 1461 सीसी - 1598 सीसी |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 205mm |
| पावर | 83.14 - 108.6 बीएचपी |
| टॉर्क | 148 एनएम - 248 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव और एडब्ल्यूडी |
निसान टेरानो लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट अपडेट : निसान की टेरानो एसयूवी भारत में बंद हो गई है। कंपनी ने इस कार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से भी हटा दिया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
निसान टेरानो प्राइस और वेरिएंट: निसान टेरानो 4 वेरिएंट एक्सई, एक्सएल, एक्स और एक्सवी प्रीमियम में उपलब्ध थी। इस गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती थी जो 14.65 लाख रुपये तक पहुंचती थी। अगर आप इस कार में दिलचस्पी रखते हैं तो अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें और सरकार की तय डेडलाइन से पहले बचा हुआ बीएस4 स्टॉक प्राप्त कर लें।
निसान टेरानो इंजन: यह कार पेंट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध थी। इसका 1.6 लीटर बीएस4 पेट्रोल इंजन 104 पीएस की पावर और 148 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। इसका 1.5 लीटर बीएस4 डीज़ल इंजन दो पावर ट्यूनिंग 85पीएस/200एनएम और 110पीएस/245एनएम में उपलब्ध था। कार के पेट्रोल इंजन और लोअर ट्यूनिंग वाले डीज़ल वेरिएंट के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था। वहीं, ज्यादा पावर ट्यूनिंग वाले डीज़ल वेरिएंट के साथ 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया था।
निसान टेरानो फीचर: इस गाड़ी में इलेक्ट्रिक फोल्डेबल और एडजस्टेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, ड्राइवर एयरबैग और 16-इंच मशीन-कट व्हील जैसे फीचर दिए गए थे। वहीं कार के टॉप मॉडल एक्सवी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल लॉन्च असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए थे। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिलीमीटर का थे।
इनसे है मुकाबला: इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर और रेनो कैप्चर से था।
