• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहली बार कैमरे में कैद हुई निसान की नई एसयूवी

    निसान की नई दमदार एसयूवी पहली बार कैमरे में कैद हुई है। यह एसयूवी निसान के पिकअप ट्रक नवारा के प्लेटफार्म पर बनी है। इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग साल 2017 में हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला नई फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट से होगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 27, 2016 18:48 ist
    info icon
    published onMay 27, 2016 16:54 IST
    last updated onMay 27, 2016 18:48 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    निसान की नई दमदार एसयूवी पहली बार कैमरे में कैद हुई है। यह एसयूवी निसान के पिकअप ट्रक नवारा के प्लेटफार्म पर बनी है। इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग साल 2017 में हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला नई फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट से होगा।

    तस्वीरों पर गौर करें तो इसका फ्रंट वैसा ही है जैसा कि नवारा पिकअप का है। पीछे की तरफ से यह निसान की पुरानी एसयूवी पाथफाइंडर की याद दिलाती है। हालांकि यह एसयूवी अभी डवलपमेंट वाली स्टेज़ में है। उम्मीद है कि जब इसे पेश किया जाएगा तो यह थोड़ी अलग होगी। संभावना है कि इसका इंटीरियर नवारा पिकअप जैसा ही होगा। नवारा पिकअप को निसान ने जून-2014 में थाईलैंड में लॉन्च किया था। नवारा फिलहाल यूरोप में भी उपलब्ध है।

    पावर स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी तो नहीं मिली है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें नवारा पिकअप वाला 2.3 लीटर का डीसीआई डीज़ल इंजन दो पावर ट्यून में मिलेगा। कम पावरफुल वर्जन 160 पीएस की पावर और 403 एनएम का टॉर्क देगा। ज्यादा पावरफुल वर्जन 190 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क देगा। कार में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    भारत में यह कार आएगी या नहीं, इसके बारे में निसान ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है। लेकिन भारत में इसके लॉन्च होने की संभावना थोड़ी कम ही है। इसकी कई वजह हैं। इनमें सबसे पहली वजह है निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी, जिसे साल के अंत तक लॉन्च किया जाना है। एक्स-ट्रेल को काफी प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारा जाएगा। इसका मुकाबला फोर्ड एंडेवर, शेवरले ट्रेलब्लेज़र, टोयोटा फॉर्च्यूनर और मित्सुबिशी पजे़रो स्पोर्ट से होगा। दूसरा, निसान पैट्रोल के भी यहां लॉन्च होनी की संभावना है। अगर पैट्रोल को यहां उतारा जाता है तो यह कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी होगी। फिलहाल निसान के पास भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी टेरानो शामिल है। जो बिक्री के मोर्चे पर सफल नहीं रही है। इसे लंबे वक्त से अपडेट करने की जरूरत महसूस हो रही है। अगर टेरानो को अपडेट किया जाता है तो नवारा पिकअप पर बनी इस नई एसयूवी को भारत में लॉन्चिंग के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

    सोर्स : मोटर1

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है