• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान माइक्रा का फैशन एडिशन लॉन्च, कीमत 6.09 लाख रूपए

    फैशन एडिशन में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, इसकी पावर 77 पीएस और माइलेज 19.34 किमी प्रति लीटर है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On सितंबर 12, 2017 19:47 ist
    info icon
    published onSep 12, 2017 19:47 IST
    last updated onSep 12, 2017 19:47 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Micra Fashion Edition

    त्योहारी सीज़न पर बिक्री बढ़ाने के लिए हर साल कार कंपनियां अपनी लोकप्रिय कारों के लिमिटेड एडिशन उतारती है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने यही रणनीति अपनाई थी। अब इस लिस्ट में निसान ने भी एंट्री कर ली है। निसान ने आज अपनी लोकप्रिय हैचबैक माइक्रा का फैशन एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 6.09 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसके डिजायन में कई अहम बदलाव हुए हैं।

    निसान माइक्रा फैशन एडिशन को एक्सएल सीवीटी वेरिएंट पर तैयार किया गया है, यह फैशन ब्लैक और फैशन ऑरेंज कलर में उपलब्ध है। फैशन एडिशन की बॉडी पर नए डिजायन वाले स्टीकर लगे हैं, वहीं ब्लैक व्हील कवर पर ऑरेंज हाइलाइटर दिए गए हैं। बाहरी शीशों पर भी स्टीकर्स लगे हैं। केबिन को ऑरेंज कलर में रखा गया है, स्पोर्टी कार वाला अहसास लाने के लिए इस में पियानो ब्लैक कलर के हाइलाइटर दिए गए हैं। सीटों को ब्लैक कलर में रखा गया है, इन पर ऑरेंज कलर की सिलाई की गई है। फैशन एडिशन में 6.2 इंच टचस्क्रीन सिस्टम भी दिया गया है, जो निसान कनेक्ट और फोन की मदद से रास्तों की जानकारी देगा।

    निसान माइक्रा फैशन एडिशन केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इस में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 77 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसके माइलेज का दावा 19.34 किमी प्रति लीटर है।

    यह भी पढें : टाटा टियागो विज़ लॉन्च, कीमत 4.52 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    निसान माइक्रा पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है