• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान किक्स Vs हुंडई क्रेटा Vs मारूति एस-क्रॉस Vs रेनो कैप्चर

    मुकाबले में कौन सी कार रहेगी बेहतर, जानिये यहां

    दिनेश
    दिनेश
    Published On दिसंबर 12, 2018 12:32 ist
    info icon
    published onDec 12, 2018 12:32 IST
    last updated onDec 12, 2018 12:32 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Kicks Vs Rivals

    निसान ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की है। भारत में इसे जनवरी 2019 तक लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला रेनो कैप्चर, हुंडई क्रेटा और मारूति एस-क्रॉस से होगा। यहां हमने कई मोर्चों पर निसान किक्स की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    Renualt Captur

    कद-काठी

      निसान किक्स हुंडई क्रेटा मारूति एस-क्रॉस रेनो कैप्चर
    लंबाई 4384 एमएम 4270 एमएम 4300 एमएम 4329 एमएम
    चौड़ाई 1813 एमएम 1780 एमएम 1785 एमएम 1813 एमएम
    ऊंचाई 1656 एमएम 1665 एमएम 1595 एमएम 1619 एमएम
    व्हीलबेस 2673 एमएम 2590 एमएम 2600 एमएम 2673 एमएम

    निसान किक्स को रेनो कैप्चर वाले बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। कद-काठी के मामले में यह सेगमेंट में सबसे लंबी, सबसे चौड़ी और सबसे ऊंची एसयूवी है। व्हीलबेस के मामले में निसान किक्स और रेनो कैप्चर एक समान है।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    डीज़ल इंजन

      निसान किक्स हुंडई क्रेटा मारूति एस-क्रॉस रेनो कैप्चर
    इंजन क्षमता 1.5 लीटर 1.4 लीटर/1.6 लीटर 1.3 लीटर 1.5 लीटर
    पावर 110 पीएस 90 पीएस/128 पीएस 90 पीएस 110 पीएस
    टॉर्क 240 एनएम 220 एनएम / 260 एनएम 200 एनएम 240 एनएम
    गियरबॉक्स 6-स्पीड एमटी 6-स्पीड एमटी / एटी (1.6 लीटर) 5-स्पीड एमटी 6-स्पीड एमटी

    Nissan Kicks Vs Rivals

    निसान किक्स में रेनो कैप्चर वाला डीज़ल इंजन लगा है। यही वजह है कि इनकी पावर और टॉर्क के आंकड़े एक समान है। यहां पावर और टॉर्क के मामले में हुंडई क्रेटा ने बाजी मारी है। सेगमेंट में मारूति एस-क्रॉस एकलौती कार है जिस में 1.3 लीटर इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका माइलेज सभी कारों से ज्यादा है।

    पेट्रोल इंजन

      निसान किक्स हुंडई क्रेटा रेनो कैप्चर
    इंजन क्षमता 1.5 लीटर 1.6 लीटर 1.5 लीटर
    पावर 106 पीएस 123 पीएस 106 पीएस
    टॉर्क 142 एनएम 151 एनएम 142 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड एमटी 6-स्पीड एमटी/एटी 5-स्पीड एमटी

    Nissan Kicks Vs Rivals

    मारूति एस-क्रॉस केवल डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। इस वजह से हमने केवल निसान किक्स, रेनो कैप्चर और हुंडई क्रेटा के डीज़ल इंजन की तुलना की है। यहां भी पावर और टॉर्क के मामले में हुंडई क्रेटा ने बाजी मारी है। हुंडई क्रेटा में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। वहीं निसान किक्स और रेनो कैप्चर में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    फीचर लिस्ट

    सेफ्टी: सभी कारों में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। रेनो कैप्चर और निसान किक्स में साइड एयरबैग को भी स्टैंडर्ड रखा गया है। हुंडई क्रेटा इस मामले में थोड़ी और एडवांस है। इस में सर्टेन एयरबैग समेत कुल छह एयरबैग दिए गए हैं। एस-क्रॉस, कैप्चर और किक्स में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर स्टैंडर्ड रखा गया है, वहीं हुंडई क्रेटा के केवल एसएक्स एटी वेरिएंट में यह फीचर दिया गया है।

    Nissan Kicks Vs Rivals

    सेगमेंट में मारूति एस-क्रॉस इकलौती कार है, जिस में रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड दिया गया है, चर्चाएं हैं कि निसान किक्स में भी यह फीचर दिया जा सकता है। कैप्चर और क्रेटा के केवल टॉप वेरिएंट में यह फीचर दिया गया है। एस-क्रॉस में हिल स्टार्ट असिस्ट, ईएसपी और ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर का अभाव है, ये सभी फीचर बाकी तीन एसयूवी में मौजूद हैं।

    निसान किक्स में सगमेंट फर्स्ट फीचर के तौर पर 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। इस फीचर की बदौलत आप तंग पार्किंग स्पेस में भी अपनी कार आसानी से पार्क कर सकते हैं।

    2018 Nissan Kicks

    इंफोटेंमेंट सिस्टम: हुंडई क्रेटा, रेनो कैप्चर और मारूति एस-क्रॉस में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि निसान किक्स में 8.0 इंच यूनिट दी गई है। क्रेटा, एस-क्रॉस और किक्स में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी दी गई है, जबकि कैप्चर में इन में से एक कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी।

    Nissan Kicks

    लाइटिंग: हुंडई क्रेटा को छोड़कर बाकी कारों में ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। क्रेटा में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, हैलोजन बल्ब के साथ दिए गए हैं। रेनो कैप्चर में एलईडी फॉग लैंप्स, कॉर्नरिंग फंक्शन और फ्लोटिंग इंडिकेटर्स के साथ दिए दिए गए हैं। इस मामले में यह सेगमेंट की इकलौती कार है।

    Renault Captur

    निसान किक्स में एलईडी ट्रीटमेंट को सीमित रखा गया है, जबकि कैप्चर और एस-क्रॉस के टेल लैंप्स पर भी एलईडी ट्रीटमेंट दिया गया है।

    2018 Nissan Kicks

    कंफर्ट: मुकाबले में मौजूद कारों की तरह निसान किक्स में भी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, क्रूज़ कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर (क्रेटा में उपलब्ध नहीं), इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे दिए गए हैं। इस में सनरूफ, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वायरलैस मोबाइल चार्जर जैसे फीचर का अभाव है। ये सभी फीचर हुंडई क्रेटा में दिए गए हैं।

    कीमत

    Nissan Kicks Vs Rivals

    निसान किक्स की कीमतों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 10 लाख रूपए से 14 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

      निसान किक्स हुंडई क्रेटा मारूति एस-क्रॉस रेनो कैप्चर
    कीमत 10 लाख से 14 लाख रूपए (संभावित) 9.50 लाख से 15.10 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 8.85 लाख से 11.45 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 9.99 लाख से 13.24 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    यह भी पढें : लॉन्च से पहले जानिये टाटा हैरियर के दाम !

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on निसान किक्स

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है