• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने शुरू किया कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स का प्रोडक्शन

    जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान ने कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि किक्स के भारत आने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। फिलहाल किक्स को मैक्सिको में बनाया जा रहा है।

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 29, 2016 13:08 ist
    info icon
    published onAug 29, 2016 13:08 IST
    last updated onAug 29, 2016 13:08 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान ने कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि किक्स के भारत आने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। फिलहाल किक्स को मैक्सिको में बनाया जा रहा है।

    किक्स को तैयार करने में जिस ‘वी’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हो रहा है, उसी प्लेटफॉर्म पर माइक्रा हैचबैक और सनी सेडान भी बनी हैं। यह दोनों कारें भारत में स्थानीय स्तर पर तैयार हो रही हैं। ऐसे में भारत में किक्स को ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी।

    निसान के मुताबिक कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स एक ग्लोबल मॉडल होगा। यह छोटी एसयूवी 80 देशों में उपलब्ध होगी। भारत की बात करें तो यहां छोटी और मीडियम साइज़ की एसयूवी का ट्रेंड काफी जोरों पर है।

    किक्स को भारत में उतारे जाने के बाद इसका मुकाबला प्रमुख तौर पर हुंडई क्रेटा समेत दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। चर्चाएं ऐसी भी हैं कि यह निसान टेरानो की जगह ले सकती है। बिक्री के मामले में टेरानो का प्रदर्शन भारत में बहुत शानदार नहीं कहा जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है