• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखा नई महिन्द्रा स्कॉर्पियो का इंटीरियर

    नई स्कॉर्पियो को फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया जा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 10, 2019 12:19 ist
    info icon
    published onJun 10, 2019 12:19 IST
    last updated onJun 10, 2019 12:19 IST
    374 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा की नई स्कॉर्पियो को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार कार के केबिन की झलक सामने आई है। नई स्कॉर्पियो को ऑटो एक्सपो-2020 में पेश किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर, निसान किक्स और रेनो कैप्चर से होगा।

    Mahindra’s New Scorpio Spied Again, Looks Bigger Than Before

    कैमरे में कैद हुई कार को अंदर और बाहर दोनों तरफ से कवर किया हुआ है। हालांकि इसके बावजूद भी कार के केबिन को आसानी से समझा जा सकता है। इस में नया डैशबोर्ड दिया गया है। डैशबोर्ड पर बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसे मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम बनाता है। मौजूदा स्कॉर्पियो में 7.0 इंच डिस्प्ले दी गई है, नए मॉडल में 8.0 इंच की टचस्क्रीन यूनिट दी जा सकती है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई स्कॉर्पियो के शुरूआती वेरिएंट में कंपनी एक्सयूवी300 वाली 7.0 इंच यूनिट दे सकती है। सूत्रों से पता चला है कि कंपनी नए सेफ्टी नियमों को ध्यान में रखते हुए 2020 स्कॉर्पियो की तीसरी रो में आगे की तरफ फेस वाली सीटें देगी। यह भी अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई स्कॉर्पियो में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड दिया जा सकता है।

    नई स्कॉर्पियो को नए लैडर-फ्रेम प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में नया 2.0 लीटर बीएस6 डीजल इंजन देगी। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। मौजूदा स्कॉर्पियो की प्राइस 10 लाख रुपये से 16.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें : महिंद्रा जल्द बंद करेगी केयूवी100 के डीजल मॉडल की बिक्री

    was this article helpful ?

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    V
    vijayraj choudhary
    Dec 16, 2019, 10:27:16 PM

    मैं अपनी बुकिंग करना चाहता ताकि पहला मॉडल मुझे मिले।

      जवाब
      Write a Reply
      1
      s
      sanjit kumar singh
      Sep 20, 2019, 12:11:54 PM

      Dear sir i am think about perchase for the scorpio new Generation BS6. when the lounch in bihar , can i book this four wheeler now.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है