• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई टोयोटा लैंड क्रूजर टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, क्या भारत आएगी ये कार?

    टोयोटा ने पिछले साल भारत में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के चलते लैंड क्रूजर को बंद कर दिया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कंपनी जल्द ही इसका न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है और हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 28, 2021 10:36 ist
    info icon
    published onApr 28, 2021 10:35 IST
    last updated onApr 28, 2021 10:36 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    • टोयोटा साल के आखिर में नई लैंड क्रूजर से पर्दा उठाएगी।
    • इसमें बड़ा टचस्क्रीन, सिंगल पेन सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। 
    • अगर भारत में यह कार आती है तो यहां इसका कंपेरिजन लेक्सस एलएक्स से होगा।

    टोयोटा ने पिछले साल भारत में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के चलते लैंड क्रूजर को बंद कर दिया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कंपनी जल्द ही इसका न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है और हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    नई जनरेशन टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी का डिजाइन पहले की तरह बॉक्सी और दमदार है। इसमें फ्रंट में हेक्सागोनल स्लेट वाली बड़ी ग्रिल लगी है जिसके दोनों ओर एलईडी हेडलैंप लगे हैं। इसका फ्रंट बंपर भी काफी स्टाइलिश है और इसमें फॉग लैंप को पोजिशन किया गया है। साइड में ध्यान दें तो यहां चौड़े व्हील आर्क दिए गए हैं जो इसे दमदार एसयूवी कार वाला फील देते हैं। पीछे की तरफ इसमें ऊंचा टेलगेट, एलईडी टेल लाइटों के साथ दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : टोयोटा की कारें हुईं महंगी, 1.18 लाख रुपये तक बढ़े दाम

    नई टोयोटा लैंड क्रूजर के इंजन स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं मिली है। हमारा मानना है कि कंपनी इसे कई इंजन ऑप्शन में उतारेगी, जिनमें एक 4.5 लीटर वी6 इंजन (265पीएस/650एनएम) भी हो सकता है। कुछ समय बाद कंपनी इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी ला सकती है।

    नई लैंड क्रूजर कार में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (12.3 इंच), नया स्टीयरिंग व्हील, सिंगल पेन सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

    टोयोटा लैंड क्रूजर से 2021 के आखिर तक पर्दा उठेगा। भारत में इस कार की कम डिमांड थी, ऐसे में यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि कंपनी इसे यहां उतारेगी या नहीं। नई लैंड क्रूजर की प्राइस पहले से ज्यादा हो सकती है। इसके पुराने मॉडल की कीमत 1.47 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब थी। भारत में इसके कंपेरिजन में लेक्सस एलएक्स मौजूद है।

    यह भी पढ़ें : टोयोटा फॉर्च्यूनर Vs फोर्ड एंडेवर : जानिए ऑन रोड कितना माइलेज देती हैं ये कारें

    was this article helpful ?

    टोयोटा लैंड क्रूजर 200 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है