• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वरना का नया एसएक्स प्लस वेरिएंट हुआ लॉन्च: मैनुअल और सीवीटी ऑप्शंस में रहेगा उपलब्ध, कीमत 13.79 लाख रुपये से शुरू

    नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स के एसएक्स और फुल फीचर लोडेड एसएक्स (ओ) मॉडल के बीच पोजिशन किया गया है इसे।

    भानु
    भानु
    Published On जून 04, 2025 19:26 ist
    info icon
    published onJun 04, 2025 19:26 IST
    last updated onJun 04, 2025 19:26 IST
    300 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Verna new SX Plus variant launched

    • मैनुअल और सीवीटी ऑप्शंस के साथ 115 पीएस पावरफुल नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है इसमें 
    • अब 1 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगे हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स। 
    • ऑल एलईडी लाइटिंग, 16 इंच अलॉय व्हील्स, 8 इंच टचस्क्रीन,सिंगल पैनल सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें 
    • सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, टीपीएमएस, रियर पार्किंग कैमरा, तथा फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी है उपलब्ध। 

    हुंडई वरना के लाइनअप में नया मिड वेरिएंट एसएक्स प्लस शामिल हो गया है। इस वेरिएंट को एसएक्स और एसएक्स (ओ) वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है जिसमें मैनुअल और सीवीटी ऑप्शंस दिए गए हैं। इस वेरिएंट के पेश होने से अब इस कार में वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स,लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स 1 लाख रुपये कम कीमत पर उपलब्ध रहेंगे। इस नए वेरिएंट की कीमत इस प्रकार से है:

    गियरबॉक्स

    एसएक्स वेरिएंट कीमत

    नया एसएक्स प्लस वेरिएंट कीमत

    कीमत में अंतर

    6-स्पीड मैनुअल 

    13.15 लाख रुपये

    13.79 लाख रुपये

    +  64,000

    सीवीटी

    14.40 लाख रुपये

    15.04 लाख रुपये

    +  64,000

    कीमत एक्स-शोरूम पैन इंडिया

    इसके साथ ही अब हुंडई ने ग्रैंड अपनी आई10,ऑरा,एक्सटर,वेन्यू और वरना  वायर्ड से वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले अडेप्टर एसेसरीज के तौर पर मिलेंगे।  

    एसएक्स प्लस वेरिएंट में और क्या कुछ दिया गया है खास,जानिए आगे:

    क्या कुछ है नया

    Hyundai Verna front seats

    हुंडई वरना एसएक्स प्लस सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट है जिसमें हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो सभी पिछले एसएक्स वेरिएंट में नहीं दिए गए हैं। 

    Hyundai Verna LED headlights
    Hyundai Verna LED tail lights

    इसके अलावा नए एसएक्स प्लस वेरिएंट में एसएक्स वेरिएंट वाले भी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें एलईडी हेडलाइट्स, 16 इंच के अलॉय व्हील, एलईडी डीआरएल और एलईडी टेल लाइट्स दिए गए हैं। इसके केबिन में डुअल-टोन ब्लैक और बेज थीम, लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर दिए गए हैं।

    इस नए वैरिएंट में अन्य फीचर्स के तौर पर 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, सिंगल-पैनल सनरूफ, रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जर, कूल्ड ग्लवबॉक्स, एम्बिएंट लाइटिंग और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    सेफ्टी के लिए इसमें  6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Hyundai Verna driving

    वरना सेडान के इस नए एसएक्स प्लस ​वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन

    पावर 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड मैनुअल/सीवीटी

    इसके टॉप वेरिएंट्स में 160 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी) के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    कंपेरिजन

    Hyundai Verna driving

    कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस से है।

    यह भी देखेंः हुंडई वरना ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है