• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा लैंड क्रूजर का न्यू जनरेशन मॉडल 9 जून को होगा शोकेस

    9 जून 2021 को इससे पूरी दुनिया के सामने पर्दा उठा दिया जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On जून 02, 2021 11:23 ist
    info icon
    published onJun 02, 2021 11:15 IST
    last updated onJun 02, 2021 11:23 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Land Cruiser

    टोयोटा की ओर से लैंड क्रूजर एसयूवी के न्यू जनरेशन मॉडल का टीजर जारी किया गया है।

    New-gen Toyota Land Cruiser Spied Undisguised. Will It Come To India?

    हाल ही में न्यू जनरेशन लैंड क्रूजर को टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जहां उसकी नई एक्सटीरियर स्टाइलिंग देखने को मिली है। अब इस एसयूवी के लुक्स पहले से ज्यादा मॉर्डन हो गए हैं वहीं ये पहले की तरह दिखने में रग्ड और भारी भरकम नजर आ रही है। नई लैंड क्रूजर में बड़ी क्रोम ग्रिल,पतले एलईडी हेडलैंप्स,मोटा बंपर,नए एलईडी टेललैंप्स और नए अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसके केबिन में नए इंटीरियर शेड्स और अपहोल्स्ट्री के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट,रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन्स,हेड्स अप डिस्प्ले,360 डिग्री कैमरा,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    नई लैंड क्रूजर में दो तरह के वी6 इंजन दिए जाएंगे जिनमें 414पीएस/650एनएम  3.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 306पीएस/700एनएम 3.3 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शंस मिलेंगे। दोनों इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें:टोयोटा बीजेड4एक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा

    इंटरनेशनल मार्केट में नई लैंड क्रूजर को इस साल ही लॉन्च किया जाएगा जबकि भारत में ये अगले साल तक लॉन्च होगी। ये पहले की तरह भारत में इंपोर्ट कर बेची जाएगी और इसकी प्राइस भी पहले से ज्यादा होगी। इसकी लास्ट रिकॉर्डेड प्राइस 1.47 करोड़ रुपये थी। बाजार में इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलएस,बीएमडब्ल्यू एक्स7 और रेंज रोवर से है। 

    1 करोड़ रुपये से ऊपर की अपकमिंग कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा लैंड क्रूजर 200 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    C
    chandan dey
    Jun 3, 2021, 8:36:47 PM

    The most brilliant car in SUV segment. Gorgeous presence.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है