• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई फास्टैग स्कीम की घोषणा: 3000 रुपये में एक साल के लिए मिलेगा पास, निजी गाड़ियां 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगी

    प्रकाशित: जून 18, 2025 06:56 pm । सोनू

    991 Views
    • Write a कमेंट

    FASTag annual plan launching soon

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अब फास्टैग के लिए सालाना पास का ऑप्शन भी होगा, जिसकी कीमत 3000 रुपये एक साल के लिए होगी और इसमें आप 200 बार तक टोल क्रॉस कर सकते हैं। यह नई स्कीम 15 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगी। हालांकि यह केवल प्राइवेट व्हीकल ऑनर्स के लिए मान्य होगी।

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    उन्होंने कहा कि यह पास खासकर नॉन-कमर्शियल प्राइवेट व्हीकल के लिए डिजाइन किया गया है और इससे देशभर में राष्ट्रीय हाईवे पर बिना किसी रूकावट या परेशानी के यात्रा सुचारू रहेगी।

    यहां देखिए नई फास्टैग स्कीम से जुड़ी हर वो बात जिसके बारे में आपको जानना चाहिए:

    फास्टैग-बेस्ड सब्सक्रिप्शन स्कीम के बारे में ज्यादा जानकारी

    FASTag annual plan launching soon

    गडकरी ने कहा कि सालाना पास आधारित नई फास्टैग स्कीम 15 अगस्त 2025 से लागू होगी। एक सब्सक्रिप्शन प्लान जिसे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, उसमें 3000 रुपये / 200 ट्रिप एक साल में (जो पहले हो) होगी। इसके बाद यूजर के लिए ज्यादा फ्लैक्सिबल प्लान भी पेश किए जा सकते हैं।

    इस स्कीम को ओटीटी एप के सब्सक्रिप्शन प्लान से कंपेयर किया जा सकता है, जिसमें आपको उनके प्लेटफार्म पर कंटेट के लिए पहले भुगतान करना होता है।

    यहां ध्यान देने बात ये है कि यह वार्षिक पास भारत के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगा, फिर चाहे वह किसी भी राज्य का हो और इससे प्राइवेट कार रखने वाले बिना किसी परेशान या रूकावट के यात्रा कर सकेंगे।

    गडकरी ने आगे कहा कि इस तरह के वार्षिक पास और उसे रिन्यू कराने की सुविधा जल्द ही नए एप पर उपलब्ध होगी और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए MoRTH वेबसाइट पर इसकी लिंक दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: 2025 टाटा हैरियर ईवी के बाद टाटा कर्व ईवी और टाटा नेक्सन ईवी 45 के बैटरी पैक पर मिलेगी लाइफटाइम वारंटी

    स्कीम के फायदे

    इसका मुख्य लाभ उन लोगों को मिलेगा जो अक्सर टोल रोड का इस्तेमाल करते हैं। इस योजना के तहत 200 ट्रिप के लिए 3000 रुपये लगेंगे, जिसका मतलब ये है कि आपको प्रत्येक टोल के लिए मात्र 15 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं इस स्कीम के बिना वर्तमान में आपके एक टोल पर करीब 80 से 100 रुपये खर्च होते हैं।

    इस स्कीम का एक फायदा ये है कि लंबे समय में आपका टोल टैक्स कम होगा, इसके अलावा वार्षिक पास वाले उपभोक्ता भारत के सभी स्थानों पर बिना फास्टैग बैलेंस की चिंता किए लगातार घूम सकते हैं।

    इससे उन लोगों को भी फायदा होगा जिन्हें निरंतर टोल प्लाजा से गुजरना होता है, क्योंकि उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए हर दिन पूरी राशि का भुगतान करना होता है।

    नए फास्टैग सब्सक्रिप्शन प्लान के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    A
    abdul salim abdul khalik
    Aug 27, 2025, 5:43:14 PM

    Bahot badiya huwa hai

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      ट्रेंडिंग कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है