• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी के बाद टाटा कर्व ईवी और टाटा नेक्सन ईवी 45 के बैटरी पैक पर मिलेगी लाइफटाइम वारंटी

    लाइफटाइम वारंटी का मतलब मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के अनुसार आरटीओ में कार पहली बार रजिस्टर होने की तिथि से 15 वर्ष तक है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 17, 2025 19:22 ist
    info icon
    published onJun 17, 2025 19:22 IST
    last updated onJun 17, 2025 19:22 IST
    543 Views
    • Write a कमेंट

    मन की अतिरिक्त शांति के लिए, टाटा मोटर्स ने हाल ही में लॉन्च हुई 2025 टाटा हैरियर ईवी के बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी की पेशकश की है। जल्द ही कंपनी टाटा कर्व ईवी और टाटा नेक्सन ईवी (45 केडब्ल्यूएच वर्जन) पर भी लाइफटाइम बैटरी वारंटी देगी। इसमें इलेक्ट्रिक कार के पहले ऑनर को हैरियर ईवी की तरह अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी मिलेगी।

    यह नई वारंटी स्कीम लॉन्च के बाद बिक चुकी सभी कार पर मान्य होगी, ऐसे में पहले कार खरीद चुके ग्राहक भी इसका फायदा ले सकेंगे। तो आइए बिना देरी किए इसके नियम और शर्तों पर नजर डालते हैं:

    लाइफटाइम वारंटी के बारे में अधिक जानकारी

     

    टाटा नक्सन ईवी

    टाटा कर्व ईवी

    पहला रजिस्ट्रेशन

    लाइफटाइम/अनलिमिटेड किलोमीटर

    लाइफटाइम/अनलिमिटेड किलोमीटर

    दूसरा रजिस्ट्रेशन (जो भी पहले हो)

    8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर

    8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर

    • कर्व ईवी और नेक्सन ईवी के सेकंड ऑनर को कम वारंटी मिलेगी जो 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर है। इसी तरह हैरियर ईवी पर 10 साल या 2 लाख किलोमीटर, जो पहले हो, मान्य है।

    • लाइफटाइम वारंटी का फायदा केवल निजी खरीददार या कर्मचारी ही उठा सकते हैं, इसमें कर्मचारी को कंपनी पर्क स्कीम के तहत कार का रजिस्ट्रेशन कराने पर ही लाइफटाइम वारंटी मिलेगी।

    • टैक्सी, डेमो कार, टेस्ट ड्राइव यूनिट और फ्लीट व्हीकल जैसे कमर्शियल उद्देश्यों के लिए उपयोग होने वाली टाटा कार पर लाइफटाइम वारंटी नहीं मिलेगी।

    • केवल पहले रजिस्टर्ड ऑनर को पूरा कवरेज मिलेगा। अगर कार का मालिक बदलता है तो सेकंड ऑनर को कम वारंटी के लिए अधिकृत डीलरशिप को सूचित करना होगा।

    • मौजूदा कार मालिकों को लाइफटाइम वारंटी का फायदा लेने के लिए गाड़ी को अधिकृत सर्विस सेंटर पर सर्विस करवाना होगा और सुझाए गए सर्विस शेड्यूल को फॉलो करना होगा।

    • बैटरी में कोई भी फिजिकल डेमेज या छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। अगर इसे रिपेयर या बदलने की जरूरत होती है तो टाटा इसकी एनर्जी क्षमता को 80 प्रतिशत या रिपेयर से पहले की स्थिति में, जो भी ज्यादा हो, रिस्टोर कर देती है।

    • वारंटी पहले 15 साल तक तभी बहाल रहती है जब मालिक सभी शर्तों को पूरा करता है।

    इंजन

    Tata Curvv EV

    टाटा कर्व ईवी और नेक्सन ईवी दोनों में 45 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। यहां देखिए दोनों इलेक्ट्रिक कार के स्पेसिफिकेशन:

    मॉडल

    टाटा कर्व ईवी

    टाटा नेक्सन ईवी

    बैटरी पैक

    45 केडब्ल्यूएच

    55 केडब्ल्यूएच

    30 केडब्ल्यूएच (लाइफटाइम वारंटी उपलब्ध नहीं)

    45 केडब्ल्यूएच

    पावर

    150 पीएस

    167 पीएस

    130 पीएस

    145 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    215 एनएम

    215 एनएम

    एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    9 सेकंड

    8.6 सेकंड

    9.2 सेकंड

    8.9 सेकंड

    फुल चार्ज में रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + पार्ट 2)

    430 किलोमीटर

    502 किलोमीटर

    275 किलोमीटर

    489 किलोमीटर

    प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Nexon EV

    टाटा नेक्सन ईवी और कर्व ईवी की प्राइस लिस्ट इस प्रकार है:

    टाटा नेक्सन ईवी

    12.49 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये

    टाटा कर्व ईवी

    17.49 लाख रुपये से 21.99 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    टाटा नेक्सन ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी और एमजी विंडसर ईवी से है, जबकि टाटा कर्व ईवी की टक्कर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी और महिंद्रा बीई 6 से है।

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है