• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कोडिएक आरएस से उठा पर्दा

    कोडिएक आरएस को अक्टूबर में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 24, 2018 11:46 ist
    info icon
    published onAug 24, 2018 11:46 IST
    last updated onAug 24, 2018 11:46 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kodiaq vRS

    स्कोडा ने कोडिएक आरएस से पर्दा उठाया है। यह रेग्यूलर कोडिएक का पावरफुल अवतार है। इसे अक्टूबर में आयोजित होने वाले पेरिस मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

    Skoda Kodiaq vRS

    स्कोडा कोडिएक आरएस कंपनी की पहली एसयूवी है जो आरएस बैजिंग के साथ आएगी। इसके लिए कंपनी ने नया लोगो भी जारी किया है। लोगो में वीआरएस नाम लिखा गया है। नए लोगो को रेड कलर में पेश किया गया है।

    कोडिएक आरएस को डीज़ल इंजन में पेश किया जाएगा। इस में पावरफुल 2.0 लीटर डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 239 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देगा। स्कोडा कारों की रेंज में यह अब तक का सबसे पावरफुल डीज़ल इंजन होगा।

    Skoda Kodiaq vRS

    कोडिएक आरएस को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में स्कोडा ने ऑक्टाविया के आरएस वर्जन को लॉन्च किया हुआ है। कोडिएक एसयूवी की बात करें तो यहां इसका केवल एक वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 34.83 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। अगर कंपनी आरएस वर्जन को भारत में लॉन्च करती है तो परफॉर्मेंस कार की चाहत रखने वाले ग्राहकों को भी अपनी ओर खींच सकती है।

    यह भी पढें : फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट Vs फॉर्च्यूनर Vs रेक्सटन Vs पज़ेरो स्पोर्ट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है