• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर ने डिस्कवरी के साथ पेश किया नया डीजल इंजन, कीमत 75.18 लाख रुपये से शुरू

    नए 2.0-लीटर डीजल इंजन के अलावा, डिस्कवरी पहले ही तरह 3.0-लीटर डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगी  

    निखिल
    निखिल
    Published On जून 07, 2019 09:20 ist
    info icon
    published onJun 07, 2019 09:20 IST
    last updated onJun 07, 2019 09:20 IST
    337 Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर ने अपनी डिस्कवरी एसयूवी के इंजन विकल्पों को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने डिस्कवरी के साथ नए 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर इनजेनियम डीजल इंजन की पेशकश की है। यह कंपनी का पहला इंजन है जिसे सिक्वेंशियल टर्बो टेकनोलॉजी से लैस किया गया है। यह नया इंजन डिस्कवरी के एस, एसई, एचएसई और लग्ज़री एचएसई चारों वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 75.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।   

    यह एक 7-सीटर, ऑल-व्हील ड्राइव कार है। इसमें दिया गया नया डीजल इंजन 240 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन के साथ पेश किया गया है। डीजल इंजन विकल्पों में, पुराने 3.0-लीटर, वी6 इंजन के साथ भी डिस्कवरी की बिक्री जारी रहेगी। डिस्कवरी के डीजल इंजन लाइनअप में यह सबसे पावरफुल इंजन (258पीएस / 600 एनएम) है। अब तक लैंड रोवर डिस्कवरी के साथ आने वाला यह एक मात्र डीजल इंजन था, जिसके शुरुआती मॉडल की कीमत 88.78 लाख रुपये है।  

    यही नहीं, इस नए डीजल इंजन के साथ डिस्कवरी इसके पेट्रोल वर्ज़न से भी सस्ती बन गई है, क्योंकि 3.0-लीटर वी6 पेट्रोल इंजन से लैस डिस्कवरी की कीमत 76.94 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि, कार की ओवरऑल शुरुआत कीमत में कमी के के बावजूद भी यह एक फीचर लोडेड कार है। इसमें इलेक्ट्रिकली रिक्लाइनिंग सीटें, इंटेलिजेंट सीट फोल्ड, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड थर्ड रो सीट्स, सनरूफ, केबिन एयर आयोनाइज़ेशन, 360° सराउंड कैमरा, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और प्रोटेक्ट व रिमोट कनेक्टिविटी जैसे कई प्रीमियम मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। लैंड रोवर जल्द ही इस नए 2.0-लीटर डीजल इंजन को रेंज रोवर स्पोर्ट में भी पेश कर सकती है।

    भारतीय बाजार में लैंड रोवर डिस्कवरी का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलई, बीएमडब्ल्यू एक्स5, ऑडी क्यू7 और वोल्वो एक्ससी90 से है। 

    साथ ही पढ़ें: रेंज रोवर स्पोर्ट में जुड़ा नया पेट्रोल इंजन, नई कीमत 86.71 लाख रूपए से शुरू

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    लैंड रोवर डिस्कवरी 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है