• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी एमजी जेडएस ईवी

    एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) देश में कंपनी की हेक्टर के साथ दूसरी पेशकश होगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो फुल चार्ज में 340 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 23, 2020 13:27 ist
    info icon
    published onJan 22, 2020 09:09 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:27 IST
    905 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    MG ZS EV

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने पिछले साल हेक्टर एसयूवी (Hector SUV) के साथ भारत के कार बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब कंपनी यहां जेडएस ईवी के साथ अपना दूसरा प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है, भारत में इसे कल यानी 23 जनवरी 2020 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे पिछले साल पांच दिसंबर में शोकेस किया था। 

    जेडएस ईवी में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिसे आईपी67 रेटिंग वाले 44.5 किलोवॉट-ऑवर बैटरी पैक से पावर मिलेगी। इसकी पावर 143 पीएस और टॉर्क 353 एनएम होगा। कंपनी का कहना है कि 50 किलोवॉट के फास्ट चार्जर से इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी महज 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। फुल चार्ज होने के बाद यह कार करीब 340 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। 

    यह भी पढे़ं : क्या हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से सस्ती होगी एमजी जेडएस ईवी, लॉन्च से पहले जानिए इसके दाम!

    एमजी मोटर्स की यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार दो वेरिएंट जेडएस ईवी एक्साइट और एक्सक्लूसिव में आएगी। इसमें ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स बेस वेरिएंट से स्टैंडर्ड मिलेंगे। वहीं टॉप वेरिएंट एक्सक्लूसिव में पैनोरमिक सनरूफ, पीएम 2.5 एयर फिल्टर और ई-सिम इनेबल आईस्मार्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

    यह भी पढे़ं : ऑटो एक्सपो 2020: एमजी के पवेलियन में नज़र आ सकती हैं ये 4 एसयूवी

    MG ZS EV

    एमजी जेडएस ईवी को शुरूआत में देश के पांच शहरों दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा। एमजी जेडएस ईवी की प्राइस (MG ZS EV Price) 23 लाख से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस कार का कंपेरिजन हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा।

    यह भी पढे़ं : 

    was this article helpful ?

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है