• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर का भारत से नेपाल में एक्सपोर्ट हुआ शुरू

    एमजी मोटर ने हेक्टर एसयूवी का भारत से नेपाल में एक्सपोर्ट शुरू किया है। भारत में यह एसयूवी कार कंपनी के लिए हिट प्रोडक्ट साबित हुई है और इसी ने कंपनी को यहां पर पहचान दिलाई है। उम्मीद है कि नेपाल में भी कंपनी के लिए यह कार ऐसा ही कारनामा करेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 10, 2021 19:31 ist
    info icon
    published onDec 10, 2021 19:31 IST
    last updated onDec 10, 2021 19:31 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector

    एमजी मोटर ने हेक्टर एसयूवी का भारत से नेपाल में एक्सपोर्ट शुरू किया है। भारत में यह एसयूवी कार कंपनी के लिए हिट प्रोडक्ट साबित हुई है और इसी ने कंपनी को यहां पर पहचान दिलाई है। उम्मीद है कि नेपाल में भी कंपनी के लिए यह कार ऐसा ही कारनामा करेगी।

    भारत में एमजी ने हेक्टर को जून 2019 में अपनी पहली कार के रूप में पेश किया था और इसे शुरूआत में ही अच्छी डिमांड मिल गई थी। इस एसयूवी कार को लॉन्च से लेकर अब तक 72500 से ज्यादा ग्राहक खरीद चुके हैं। यह चार वेरिएंट्सः स्टाइल, शाइन, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 13.49 लाख से 19.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। एमजी ने हेक्टर प्लस नाम से थ्री-रो सीटिंग वाला इसका एक्सटेंड वर्जन भी उतार रखा है।

    एमजी हेक्टर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलती है। पेट्रोल मॉडल में 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है जबकि 6-स्पीड डीसीटी और 8-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स को ऑप्शनल रखा गया है। एमजी ने टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का ऑप्शन भी दिया है लेकिन इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। डीजल मॉडल में 2.0 लीटर इंजन दिया गया है जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    एमजी मोटर्स जल्द ही भारत में एक मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार उतारने की योजना को बना रही है जिसकी प्राइस 10 लाख से 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका कंपेरिजन टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक से हो सकता है और भारत में यह मार्च 2023 तक लॉन्च हो सकती है। इसमें जेडएस ईवी से छोटा बैटरी पैक किया जा सकता है और यह इससे थोड़ी कम प्रीमियम हो सकती है।

    यह भी देखें: एमजी हेक्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    एमजी हेक्टर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी हेक्टर 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है