• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    माइलेज कम्पेरिज़न: एमजी हेक्टर Vs टाटा हैरियर Vs जीप कंपास Vs महिंद्रा एक्सयूवी500 Vs हुंडई ट्यूसॉन

    एमजी मोटर्स ने हेक्टर को माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ भी पेश किया है। लेकिन क्या यह हेक्टर को सेगमेंट की अन्य कारों की तुलना में बढ़त दिलाने में कामयाब होगा? 

    निखिल
    निखिल
    Published On जून 03, 2019 13:31 ist
    info icon
    published onJun 03, 2019 13:29 IST
    last updated onJun 03, 2019 13:31 IST
    251 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर्स ने पिछले महीने हेक्टर एसयूवी से पर्दा उठाया था। कंपनी ने इस दौरान हेक्टर की कीमत और माइलेज को छोड़ कर, सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन साझा किए थे। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही हेक्टर के माइलेज से जुड़ी जानकारियां सामने आई है। यह 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर के डीजल इंजन के साथ आएगी। इसके पेट्रोल इंजन के साथ 48-वोल्ट के माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम का विकल्प भी मिलेगा। यह मैनुअल (एमटी) और ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी) दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध होगी। लेकिन, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही मिलेगा।

    यहां हमने हेक्टर के माइलेज की तुलना सेगमेंट की अन्य कारों से की है। आइये एक नज़र डालें इस पर: - 

    पेट्रोल इंजन

    पेट्रोल

    एमजी हेक्टर

    जीप कंपास

    हुंडई ट्यूसॉन

    महिंद्रा एक्सयूवी500 

    इंजन

    1.5-लीटर

    1.4-लीटर

    2.0-लीटर

    2.2-लीटर

    पावर

    143 पीएस

    163 पीएस

    155 पीएस

    140 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम

    250 एनएम

    192 एनएम

    320 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/डीसीटी

    6-स्पीड एमटी/7-डीसीटी

    6-स्पीड एमटी/एटी

    6-स्पीड एटी
    माइलेज 14.16 किमी/लीटर (एमटी), 13.96 किमी/लीटर (एटी), 15.81 किमी/लीटर (हाइब्रिड) 14.3 किमी/लीटर (एमटी), 14.1किमी/लीटर (एटी) 13 किमी/लीटर 11.1 किमी/लीटर

    ध्यान दें: टाटा हैरियर वर्तमान में पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं है।   

    MG Hector Petrol Mild-Hybrid Fuel Efficiency Figures Leaked

    एमजी हेक्टर अपने सेगमेंट में अकेली कार है, जिसे हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी पेश किया गया है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाला हेक्टर का यह हाइब्रिड इंजन सेगमेंट की अन्य कारों से ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है। वहीं, बिना हाइब्रिड सिस्टम के हेक्टर, जीप कंपास के बाद दूसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी500 पेट्रोल इंजन के साथ सबसे कम माइलेज देने वाली कार है।  

    Jeep Compass Petrol Automatic

    डीजल इंजन 

    डीजल

    एमजी हेक्टर

    टाटा हैरियर

    जीप कंपास

    हुंडई ट्यूसॉन

    महिंद्रा एक्सयूवी500

    इंजन

    2.0-लीटर

    2.0-लीटर

    2.0-लीटर

    2.0-लीटर

    2.2-लीटर

    पावर

    170 पीएस

    140 पीएस

    173 पीएस

    185 पीएस

    155 पीएस

    टॉर्क

    350 एनएम

    350 एनएम

    350 एनएम

    400 एनएम

    360 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी

    6--स्पीड एमटी

    6--स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/एटी

    6-स्पीड एमटी/एटी
    माइलेज 17.41 किमी/लीटर 16.79 किमी/लीटर 17.1 किमी/लीटर (4x2), 16.3 किमी/लीटर (4x4)

    18.42 किमी/लीटर (एमटी) / 16.4 किमी/लीटर (एटी)/

    15.7 किमी/लीटर (4डब्ल्यूडी एटी)

    15.7 किमी/लीटर (फ्रंट व्हील ड्राइव-मैनुअल)

     13.3 किमी/लीटर (फ्रंट व्हील ड्राइव- ऑटोमैटिक)

    बात की जाए डीजल इंजन की तो, हुंडई ट्यूसॉन का मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देता है। साथ ही, यह सेगमेंट की अन्य कारों से ज्यादा पावर और टॉर्क भी जनरेट करती है। वहीं, पेट्रोल की तरह महिंद्रा एक्सयूवी500 का डीजल इंजन भी सेगमेंट में सबसे कम माइलेज देता है।

    जीप कंपास, टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर तीनो कारों में फ़िएट कंपनी का 2.0-लीटर, डीजल इंजन मिलता है। लेकिन तीनो में से हैरियर सबसे कम पावरफुल मगर सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है।   

    कुल मिलाकर, आंकड़ों के लिहाज़ से एमजी हेक्टर मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में अच्छा माइलेज देती नज़र आ रही है। पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ यह अपने सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। वहीं, माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ यह सबसे अधिक माइलेज देने वाली कार साबित होती है। एमजी हेक्टर अभी लॉन्च होनी बाकी है, लेकिन यहां बताई गई अन्य एसयूवी कारों में से यदि आपके पास कोई कार हैं, तो कमेंट सेक्शन में उसके वास्तविक माइलेज को हमारे साथ जरूर साझा करें। 

    साथ ही पढ़ें: 4 जून से शुरू होगी एमजी हेक्टर की बुकिंग

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    prakash subramani
    Jun 11, 2019, 5:18:58 PM

    Why not planning showroom for Salem, Tamilnadu it's up growing city ,,,

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है