• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा एक्सयूवी500 से सस्ती होगी एमजी हेक्टर प्लस?, लॉन्च से पहले जानिए इसकी प्राइस!

    एमजी हेक्टर के 6-सीटर वर्जन हेक्टर प्लस (Hector Plus) को भारत में 13 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस अपकमिंग कार की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 50,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। यदि आप हेक्टर प्लस को खरीदने का विचार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इसकी प्राइस कितनी होगी तो यह खबर आपके काफी काम की साबित हो सकती है। यहां हमारे ऑटो एक्सपर्ट ने इसकी फीचर लिस्ट के आधार पर संभावित कीमतों का अनुमान लगाया है तो कहां से शुरू होकर कहां तक जा सकती है इसकी कीमत, जानेंगे यहां:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 13, 2020 13:47 ist
    info icon
    published onJul 08, 2020 11:16 IST
    last updated onJul 13, 2020 13:47 IST
    4.7K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: एमजी मोटर्स ने हेक्टर एसयूवी के 6-सीटर वर्जन हेक्टर प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कार चार वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। भारत में एमजी हेक्टर प्लस कार की प्राइस 13.49 लाख रुपये से 18.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    एमजी हेक्टर के 6-सीटर वर्जन हेक्टर प्लस (Hector Plus) को भारत में 13 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस अपकमिंग कार की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 50,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। यदि आप हेक्टर प्लस को खरीदने का विचार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इसकी प्राइस कितनी होगी तो यह खबर आपके काफी काम की साबित हो सकती है। यहां हमारे ऑटो एक्सपर्ट ने इसकी फीचर लिस्ट के आधार पर संभावित कीमतों का अनुमान लगाया है तो कहां से शुरू होकर कहां तक जा सकती है इसकी कीमत, जानेंगे यहां:-

    सबसे पहले नज़र डालते हैं हेक्टर प्लस की पॉवरट्रेन पर:- 

     

     

    1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल

     

    1.5-लीटर पेट्रोल (48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड)

    2.0- लीटर, 4-सिलेंडर डीजल

    पावर

    143 पीएस@5,000 आरपीएम

    143 पीएस@5,000 आरपीएम

    170 पीएस @3,750 आरपीएम

    टॉर्क

    250 एनएम  @1,600 to 3,600 आरपीएम

    250 एनएम  @1,600 to 3,600 आरपीएम

    350 एनएम @1,750 to 2,500 आरपीएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

     

    डीजल एमटी

    पेट्रोल एटी

    पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड एमटी

    स्टाइल

    14.44 लाख रुपये

    13.49 लाख रुपये

    -

    सुपर

    15.65 लाख रुपये

    -

    -

    स्मार्ट

    17.15 लाख रुपये

    16.65 लाख रुपये

    -

    शार्प

    18.54 लाख रुपये

    18.21 लाख रुपये

    17.29 लाख रुपये

    MG Hector Plus interior 

    5-सीटर हेक्टर (5-seater Hector) के मुकाबले एमजी हेक्टर प्लस की प्राइस 90,000 रुपए से 1 लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। इस अपकमिंग कार को कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें बैठने के लिए एक अतिरिक्त रो भी मिलेगी। साथ ही इसमें हैंड्स-फ्री टेलगेट ऑपरेटिंग सिस्टम अतिरिक्त फीचर के तौर पर दिया जाएगा, जो रियर ओवरहैंग के नीचे की तरफ पैर से स्वाइप करने पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें हेक्टर वाले ही फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी लाइटिंग, 10.4-इंच टचस्क्रीन, छह एयरबैग और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स आदिदिए जाएंगे।   

    MG Hector Plus To Launch On July 13

    यह भी पढ़ें : एमजी हेक्टर प्लस में मिलेंगे नए कलर ऑप्शंस, टीज़र में दिखी झलक

    आइये नज़र डालें एमजी हेक्टर प्लस की प्रतिद्वन्द्वी कारों की एक्स-शोरूम कीमतों पर:-

    एमजी हेक्टर प्लस

    एमजी हेक्टर 

    महिंद्रा एक्सयूवी 500

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

    टाटा ग्रेविटास (अपकमिंग)

    13.49 लाख रुपए से 18.54 लाख रुपए

    12.92 लाख रुपए  से  18.01  लाख रुपए 

    13.20 लाख रुपए से 17.70 लाख रुपए 

    15.66 लाख रुपए से 23.63 लाख रुपए 

    15  लाख रुपए से  21 लाख रुपए 

    यह भी पढ़ें : एमजी इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट हुई हेक्टर प्लस, जल्द ही 7-सीटर अवतार में भी आएगी ये कार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर प्लस 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी हेक्टर प्लस 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है