• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन, जल्द होगी लान्च

    कॉमेट ईवी में दो ड्यूल-टोन और तीन मोनोटोन कलर के अलावा कई कस्टमाइजेशन पैक भी मिलेंगे

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 20, 2023 10:51 ist
    info icon
    published onApr 20, 2023 10:51 IST
    last updated onApr 20, 2023 10:51 IST
    474 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV

    एमजी ने अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी से भारत में पर्दा उठा दिया है। जल्द ही कंपनी इस कार की प्राइस का भी खुलासा कर देगी। इस इलेक्ट्रिक कार को यूनिक स्टाइल दिया गया है और कंपनी इसके साथ कई एक्सटीरियर कस्टमाइजेशन पैक का ऑप्शन भी देगी। यह पांच कलर ऑप्शन और 15 से ज्यादा कस्टमाइजेशन पैक के साथ मिलेगी, जिनमें थीम और स्टीकर भी शामिल होंगे।

    कलर ऑप्शन

    एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) में तीन मोनोटोन और दो ड्यूल-टोन कलर शेड दिए गए हैं जो कुछ इस प्रकार हैः

    MG Comet EV

    ये इसका कैंडी व्हाइट कलर है जिसे स्कुल पैक स्टीकर पैक के साथ शोकेस किया गया है।

    MG Comet EV

    बिना किसी स्टीकर के साथ डिस्प्ले की गई कॉमेट ईवी को अरोरा सिल्वर फिनिश दी गई थी।

    MG Comet EV

    यह कॉमेट ईवी का स्टारी ब्लैक कलर है, जिसे रेड हाइलाइट्स और फ्लैक्स एससेरीज पैक के साथ शोकेस किया गया।

    MG Comet EV

    यह इसका ड्यूल-टोन कलर शेड वाला मॉडल है। इसमें स्टारी ब्लैक रूफ के साथ कैंडी व्हाइट शेड और बीच बे एसेसरीज पैक वाले कूल क्यान एलिमेंट्स दिए गए हैं।

    MG Comet EV

    यह स्टारी ब्लैक रूफ के साथ एपल ग्रीन शेड है जिसे इसके ऑफिशियल डेब्यू के दौरान दिखाया गया।

    स्टीकर पैक और थीम कस्टमाइजेशन

    MG Comet EV

    कॉमेट ईवी में हर कलर के साथ आपको 16 स्टीकर और ग्राफिक पैक का ऑप्शन मिलेगा, जिनमें से कंपनी ने ये निम्न शोकेस किए हैंः

    • गेमर पैक
    • नाइट कैफे
    • ब्लोसम
    • फ्लोरेस्टा

    इन कस्टमाइजेशन और पर्सनलाइज्ड पैक के साथ एमजी अपनी कॉमेट ईवी को सड़क पर सबसे अलग दिखाने के लिए 20 से ज्यादा विकल्प दे रही है।

    स्पेसिफिकेशन और फीचर

    कुछ समय पहले लीक हुए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार कॉमेट ईवी में 17.3केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा जिसकी फुल चार्ज में रेंज 230 किलोमीटर होगी। इसमें ड्यूल एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल, 10.25 इंच डिस्प्ले (टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले), स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    भारत में एमजी कॉमेट ईवी की प्राइस 10 लाख रुपये से 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इसका मुकाबला टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से होगा।

    was this article helpful ?

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है