• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी की प्राइस में 15,000 रुपये तक का हुआ इजाफा

    बैटरी रेंटल स्कीम के साथ भी कॉमेट ईवी महंगी हो गई है और सब्सक्रिप्शन की कीमत 2.9 रुपये से बढ़कर 3.1 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 26, 2025 11:23 ist
    info icon
    published onJul 26, 2025 11:23 IST
    last updated onJul 26, 2025 11:23 IST
    288 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV prices hiked by Rs 15,000

    एमजी ने मई 2025 में कॉमेट ईवी की प्राइस 36,000 रुपये तक बढ़ाई थी। अब कंपनी ने फिर से इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत में 15,000 रुपये तक का इजाफा किया है। इसके साथ ही, बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस भी 2.9 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 3.1 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई है। यहां देखिए एमजी कॉमेट ईवी की नई प्राइस लिस्ट:

    प्राइस

    वेरिएंट

    नई कीमत

    पुरानी कीमत

    अंतर

    बिना बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ

    एग्जीक्यूटिव

    7.50 लाख रुपये

    7.36 लाख रुपये

    + 14,000 रुपये

    एक्साइट

    8.57 लाख रुपये

    8.42 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    एक्साइट फास्ट चार्जिंग

    8.97 लाख रुपये

    8.82 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    एक्सक्लूसिव

    9.56 लाख रुपये

    9.41 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    एक्सक्लूसिव फास्ट चार्जिंग

    9.97 लाख रुपये

    9.83 लाख रुपये

    + 14,000 रुपये

    ब्लैकस्टॉर्म एडिशन

    10 लाख रुपये

    9.86 लाख रुपये

    + 14,000 रुपये

    बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ ((बैटरी रेंटल फीस 3.1 रुपये प्रति किलोमीटर के साथ))

    एग्जीक्यूटिव

    4.99 लाख रुपये

    4.99 लाख रुपये

    -

    एक्साइट

    6.20 लाख रुपये

    6.05 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    एक्साइट फास्ट चार्जिंग

    6.60 लाख रुपये

    6.45 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    एक्सक्लूसिव

    7.20 लाख रुपये

    7.05 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    एक्सक्लूसिव फास्ट चार्जिंग

    7.60 लाख रुपये

    7.47 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    ब्लैकस्टॉर्म एडिशन

    7.63 लाख रुपये

    7.50 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 15,000 रुपये तक बढ़ी है।

    यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    अन्य बदलाव

    MG Comet EV dashboard

    प्राइस में बढ़ोतरी के अलावा भारत में एमजी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें पहले की तरह दो 10.25-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलते हैं। पैसेंजर कंफर्ट के लिए इसमें मैनुअल एसी, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम), पावर विंडो और कीलेस एंट्री और एग्जिट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें पहले की तरह आगे दो एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    MG Comet EV charging port

    एमजी कॉमेट ईवी में एक बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:

    बैटरी पैक

    17.4 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    पावर

    42 पीएस

    टॉर्क

    110 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज (एआरएआई)

    230 किलोमीटर

    ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    कंपेरिजन

    MG Comet EV rear design

    एमजी कॉमेट ईवी का मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 और टाटा टियागो ईवी जैसी दूसरी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार से है।

    was this article helpful ?

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है