• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो डस्टर के इस दमदार अवतार को बस देखते रह जाएंगे…

    ब्राजील में चल रहे साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 में रेनो ने डस्टर का एक्सट्रीम कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसे ब्राजील में स्थित रेनो की साओ पाउलो फेसिलिटी में ‘रेनो डिजायन लैटिन अमेरिका’ (आरडीएएल) ने तैयार किया है।

    नबील
    नबील
    Published On नवंबर 11, 2016 16:15 ist
    info icon
    published onNov 11, 2016 12:58 IST
    last updated onNov 11, 2016 16:15 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    ब्राजील में चल रहे साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 में रेनो ने डस्टर का एक्सट्रीम कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसे ब्राजील में स्थित रेनो की साओ पाउलो फेसिलिटी में ‘रेनो डिजायन लैटिन अमेरिका’ (आरडीएएल) ने तैयार किया है।

    यह कॉन्सेप्ट डस्टर के ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट पर बना है। इसके इंजन को अपडेट किया गया है। ब्राजिलियन मार्केट में इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल और एथेनॉल फ्यूल से चलने वाला इंजन दिया गया है, जो 150 पीएस की पावर देता है। 

    इसका डिजायन स्टैंडर्ड डस्टर जैसा ही है हालांकि यहां कुछ अतिरिक्त चीजें जोड़ी गई हैं, जो इसे ज्यादा दमदार और आकर्षक बनाती हैं। हाइलाइट फीचर के तौर पर इसमें नए बम्पर के साथ इंटीग्रेटेड पावर रेंच, रूफ माउंटेड एग्जॉस्ट, रूफ माउंटेड कैरियर के साथ रूफ रेल्स, एलईडी लाइट बार और टोइंग हुक दिया गया है। हैडलैंप क्लस्टर और व्हील पर रेड हाइलटर दिए गए हैं। केबिन में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, यहां एसी पर भी रेड हाइलाइटर दिया गया है। डैशबोर्ड पर एक्सट्रीम बैजिंग और स्टीयरिंग व्हील और थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट पर ‘4डब्ल्यूडी’ बैजिंग दी गई है।

    बात करें भारतीय ऑटो सेक्टर की तो यहां हाल ही में रेनो ने डस्टर का एडवेंचर एडिशन लॉन्च किया है। यह डीज़ल वर्जन में उपलब्ध है। इसकी पावर क्रमशः 85 पीएस और 110 पीएस है। इसकी कीमत 9.64 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। यह स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में 10,000 रूपए महंगा है।

    डस्टर के एक्सट्रीम अवतार को रेनो बाज़ार में लाएगी या नहीं यह अभी तय नहीं है। वैसे कंपनी अगर इसे बाज़ार में उतारती है तो जाहिर सी बात है कि एडवेंचर और ऑफरोडिंग फैंस इसे हाथों-हाथ लेंगे।

    यह भी पढ़ें : क्या खास होगा ऑटोमैटिक रेनो क्विड में, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sachin joshi
    Dec 13, 2016, 11:17:34 AM

    Hi, I am planning to buy Renault Duster 110 PS top model. Is it a good choice for me. I have a query that when the duster Extreme will be launched in India and what would be the tentative cost of this Duster Extreme Concept. Thanks & Regards- Sachin Joshi 9756796319

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है