• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति बलेनो में मिलेगी अल्ट्रोज की तरह फ्लोटिंग टचस्क्रीन, इंटीरियर की जानकारी आई सामने

    2022 मारुति बलेनो के इंटीरियर का यूट्यूब पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो के अनुसार इसमें अल्ट्रोज और नेक्सन जैसा फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा। इसके स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन स्विफ्ट जैसा है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 11, 2021 11:09 ist
    info icon
    published onOct 08, 2021 19:25 IST
    last updated onOct 11, 2021 11:09 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    2022 मारुति बलेनो के इंटीरियर का यूट्यूब पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो के अनुसार इसमें अल्ट्रोज और नेक्सन जैसा फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा। इसके स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन स्विफ्ट जैसा है।

    इसके टचस्क्रीन को देखकर लग रहा है कि इसकी साइज 8 इंच हो सकती है और यह वायरलेस एप्पल कारप्ले व एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट कर सकता है। इसे देखकर लग रहा है कि यह मारुति की दूसरी कारों में दिए गए स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम से पूरी तरह से अलग हो सकता है।

    मारुति ने इसके डैशबोर्ड को भी अपडेट किया है। इसका डैशबोर्ड नया डिजाइन लिए हुए है। यहां टचस्क्रीन और एसी वेंट्स के नीचे की तरफ सिल्वर बेजल अंडरलाइन दी गई है। मौजूदा बोलेनो में एयर वेंट्स को वर्टिकल लेआउट में रखा गया है जबकि नई बलेनो कार में एसी वेंट्स को होरिजोंटल शेप में रखा गया है।

    कंपनी ने इसके क्लाइमेट कंट्रोल स्विच को भी री-डिजाइन किया है और अब ये टोगल स्विच जैसे दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इसमें स्टीयरिंग व्हील के राइट साइड में स्विच के लिए दो रो भी देखी जा सकती है जिससे संकेत मिलते हैं कि 2022 में कई नए फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : मारुति स्विफ्ट का ये मॉडिफाई वर्जन देख आप भी हो जाएंगे इसके फैन, गोल्डन येलो कलर में काफी आकर्षक लग रही है ये कार

    कुछ समय पहले 2022 बलेनो के एक्सटीरियर की भी जानकारी हमारे हाथ लगी थी जिसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं। पहले की तरह यह केवल पेट्रोल इंजन में मिलेगी। इसमें पहले की तरह 1.2 लीटर पेट्रोल (83पीएस/113एनएम) और माइल्ड-हाइब्रिड से लैस 1.2 लीटर ड्यूल-जेट पेट्रोल इंजन (90पीएस/113एनएम) की चॉइस मिलेगी। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, जबकि कम पावरफुल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

    वर्तमान में मारुति बलेनो कार की प्राइस 5.99 लाख से 9.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 2022 बलेनो इससे थोड़ी महंगी होगी हालांकि इसके टॉप मॉडल की प्राइस 10 लाख रुपये से कम हो सकती है।

    यह भी देखें: मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    R
    robin
    Oct 9, 2021, 8:30:00 PM

    Tata ki tarah sefty hai? Electric launch karo petrol,Disel nahi

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      amazing things on earth
      Oct 9, 2021, 12:07:30 PM

      Maruti baleno should work on its Ground clearance. If its ground clearance is increased the sales will automatically be increased better than the Nissan Magnite.

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on मारुति सुजुकी बलेनो 2015-2022

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है