• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द घटेगी इस मारूति कार की वेटिंग, गुजरात प्लांट में शुरू हुआ प्रोडक्शन

    इस प्लांट में बनी कारों को यूरोप, अफ्रीका और जापान समेत दूसरे देशों में निर्यात भी किया जाएगा

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On फरवरी 03, 2017 17:17 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2017 17:17 IST
    last updated onFeb 03, 2017 17:17 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी के गुजरात स्थित प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो गया है। यह प्लांट गुजरात के हंसलपुर में मुंदरा पोर्ट के पास स्थित है। शुरूआत में यहां मारूति की हॉट सेलिंग प्रीमियम हैचबैक बलेनो को तैयार किया जाएगा।

    बाज़ार के मुताबिक बलेनो की मांग को पूरा करना कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी, उम्मीद है कि अब इस मामले में मारूति को थोड़ी राहत मिलेगी और बलेनो का इंतज़ार कर रहे ग्राहकों का इंतज़ार घट जाएगा। बलेनो के अलावा कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा का प्रोडक्शन भी यहां होगा, इसकी भी काफी मांग है और वेटिंग पीरियड ऊपर जा रहा है।

    इस प्लांट को कंपनी इंटरनेशनल हब के तौर पर भी इस्तेमाल करेगी, यहां बनी कारें यूरोप, अफ्रीका और जापान समेत दूसरे देशों में निर्यात होंगी।

    गुज़रात प्लांट की क्षमता फिलहाल एक साल में 2.5 लाख कारें तैयार करने की है। इस प्लांट से पहले मारूति के दो प्लांट हैं, इन में एक गुड़गांव और दूसरा मानेसर में है। दोनों की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 15.5 लाख यूनिट की है।

    कंपनी की योजना गुजरात में दो और प्लांट लगाने की है, इन में से एक में केवल इंजन और ट्रांसमिशन तैयार किए जाएंगे। संभावना है कि ये साल 2019 तक तैयार होंगे।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    v
    vkk nair
    Feb 5, 2017, 8:55:46 PM

    I would wait for the new sift to commence by end 2017

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है