• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले सामने आई मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस की जानकारी

    बीएस6 एस-क्रॉस (BS6 S-Cross) में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (105पीएस/138एनएम)  मिलेगा जो केवल माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 05, 2020 13:14 ist
    info icon
    published onJul 27, 2020 16:03 IST
    last updated onAug 05, 2020 13:14 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: बीएस6 मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत, फीचर और इंजन स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    • 5 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है मारुति सुजुकी एस-क्रॉस
    • ग्राहक 11,000 रुपये देकर करा सकते हैं बुक
    • माइल्ड हायब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (105पीएस/138एनएम) में होगी उपलब्ध
    • नए फीचर के तौर इसमें मिलेगा केवल मारुति का लेटेस्ट 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 
    • पहले की तरह मिलेंगे कलर  ऑप्शंस
    • 8.50 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ हो सकती है लॉन्च

    मारुति (Maruti) 5 अगस्त को एस-क्रॉस पेट्रोल को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी अपनी नेक्सा डीलरशिप पर इसकी प्री बुकिंग शुरू कर चुकी है जिसे 11000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है। इसकी कीमत से पर्दा उठने से पहले वेरिएंट्स की जानकारी सामने आ गई है। पहले की तरह यह चार वेरिएंट सिग्मा,डेल्टा,जेटा और अल्फा में उपलब्ध होगी। 

    मारुति एस-क्रॉस (Maruti S-Cross) के बीएस4 वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 1.3 लीटर डीजल इंजन दिया गया था जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। वहीं अब यही इंजन विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ साथ एक्सएल6 और सियाज़ जैसे दूसरे नेक्सा मॉडल्स में दिया गया है। इसमें  ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बेस वेरिएंट सिग्मा को छोड़कर बाकि सभी वेरिएंट्स में मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें: मारुति इग्निस जेटा की फीचर लिस्ट हुई अपडेट, कीमत 8,000 रुपये बढ़ी

    मारुति अपनी एस-क्रॉस पेट्रोल (S-Cross Petrol) में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस कंपनी का लेटेस्ट 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देगी। मारुति की इस क्रॉसओवर कार में इंजन अपडेशन के अलावा और कोई अन्य फीचर अपग्रेडेशन नहीं हुआ है। ऐसे में साफ है कि इसमें पहले की तरह एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप,क्रुज़ कंट्रोल और 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। इसके अलावा इसमें पहले की तरह पांच कलर का  ऑप्शन: ब्लू,ब्राउन,ग्रे,व्हाइट और सिल्वर रखा जाएगा। 

    मारुति एसक्रॉस बीएस6 (Maruti S-Cross BS6) की कीमत 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। मारुति ने इसके डीजल मॉडल की कीमत 8.80 लाख रुपये से लेकर 11.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच रखी थी जिसके मुकाबले इसका बीएस6 पेट्रोल मॉडल ज्यादा अफोर्डेबल होगा। पहले की तरह इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा,किया सेल्टोस,रेनो डस्टर,महिंद्रा स्कॉर्पियो और निसान किक्स से होगा। वहीं ये अपकमिंग फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा विजन आईएन एसयूवी को भी टक्कर देती नजर आएगी जिन्हें 2021 में लॉन्च किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें:जुलाई 2020 डिस्काउंट ऑफर्स : इस महीने कॉम्पैक्ट हैचबैक कारों पर करें 53,000 रुपये तक की बचत!

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S Cross पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है