• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी ऑल्टो बीएस6 में जुड़ा सीएनजी का ऑप्शन, प्राइस 4.33 लाख रुपये

    इसके मिड वेरिएंट एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) में सीएनजी का विकल्प मिलेगा, इनकी प्राइस क्रमशः 4.33 लाख रुपये और 4.36 लाख रुपये रखी गई है।  

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 27, 2020 18:42 ist
    info icon
    published onJan 27, 2020 18:19 IST
    last updated onJan 27, 2020 18:42 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    • सीएनजी मोड पर मारुति ऑल्टो का आउटपुट हो जाएगा 41 पीएस और 60 एनएम 
    • एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) वेरिएंट में मिलेगा सीएनजी का ऑप्शन, 4.33 लाख और 4.36 लाख रुपये है प्राइस
    • ऑल्टो के एलएक्सआई वेरिएंट में दिए गए हैं फ्रंट पावर विंडो और एसी जैसे फीचर्स, वहीं एलएक्सआई (ओ) में दिया गया है फ्रंट पैसेंजर एयरबैग का फीचर 

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने पिछले साल अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया था। अब कंपनी ने इसमें सीएनजी का ऑप्शन शामिल किया है। इसके मिड वेरिएंट एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) में सीएनजी का विकल्प मिलेगा, इनकी प्राइस क्रमशः 4.33 लाख रुपये और 4.36 लाख रुपये रखी गई है।

    2019 Maruti Alto Launched With BS 6 Engine And Segment-First Safety Features

    मारुति ऑल्टो में 0.8 लीटर बीएस6 इंजन दिया गया है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी पावर 48 पीएस और टॉर्क 69 एनएम है। सीएनजी मोड पर चलाने के दौरान यह इंजन 41 पीएस की पावर और 60 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी ने ऑल्टो बीएस6 सीएनजी को लेकर 31.59 किलोमीटर/किलोग्राम माइलेज का दावा किया है।

    यह भी पढ़ें: मारुति ने बंद किया बलेनो का आरएस वेरिएंट!

    मारुति ऑल्टो एलएक्सआई (Maruti Alto Lxi) में एसी, फ्रंट पावर विंडो, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ईबीडी एवं एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग और ड्यूल-टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जबकि एलएक्सआई (ओ) में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग का एक्स्ट्रा फीचर दिया गया है। मारुति ऑल्टो (Maruti Alto) के कंपेरिज़न में रेनो क्विड (Renault Kwid) और डैटसन रेडी-गो (Datsun Redi-Go) जैसी पॉपुलर कारें मौजूद हैं, इन 5-सीटर कारों में भी सीएनजी का ऑप्शन दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: मारुति सेलेरियो का बीएस6 वर्ज़न हुआ लॉन्च, कीमत 4.41 लाख से शुरू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है