• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति ऑल्टो Vs रेनो क्विड Vs डैटसन रेडी-गो, जानिए कौन सी कार रहेगी बेहतर

    मारुति ने नई ऑल्टो को बीएस 6 पेट्रोल इंजन और कई सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च किया है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 25, 2019 18:54 ist
    info icon
    published onApr 25, 2019 18:54 IST
    last updated onApr 25, 2019 18:54 IST
    491 Views
    • Write a कमेंट

    नई मारुति ऑल्टो लॉन्च हो चुकी है। इसे ऑल्टो 800 के बजाय केवल ‘ऑल्टो’ नाम दिया गया है। 2019 ऑल्टो में बीएस 6 पेट्रोल इंजन और कई सेफ्टी फीचर जोड़े गए हैं। इसका मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो से है। यहां हमने कई मोर्चों पर मारुति ऑल्टो 2019 की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    साइज

     

    मारुति सुजुकी ऑल्टो

    रेनो क्विड

    डैटसन रेडी-गो

    लंबाई

    3445 मिलीमीटर

    3679 मिलीमीटर

    3429 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1490 मिलीमीटर

    1579 मिलीमीटर

    1560 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1475 मिलीमीटर

    1478 मिलीमीटर

    1541 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2360 मिलीमीटर

    2422 मिलीमीटर

    2348 मिलीमीटर

    • सबसे लंबी: रेनो क्विड
    • सबसे चौड़ी: रेनो क्विड
    • सबसे ऊंची: डैटसन रेडी-गो
    • सबसे लंबा व्हीलबेस: रेनो क्विड

    इंजन और परफॉर्मेंस

     

    मारुति सुजुकी ऑल्टो

    रेनो क्विड 0.8 लीटर

    डैटसन रेडी-गो 0.8 लीटर

    इंजन क्षमता

    796 सीसी

    799 सीसी

    799 सीसी

    पावर

    47.3पीएस @ 6000आरपीएम

    54पीएस @ 5678आरपीएम

    54पीएस @ 5678आरपीएम

    टॉर्क

    69एनएम @ 3500आरपीएम

    72एनएम @ 4386आरपीएम

    72एनएम @ 4836आरपीएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    उत्सर्जन मानक

    बीएस 6

    बीएस 4

    बीएस 4

    • सबसे पावरफुल: रेनो क्विड, डैटसन रेडी-गो
    • सबसे ज्यादा टॉर्क: रेनो क्विड, डैटसन रेडी-गो


    फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    मारुति ऑल्टो में टचस्क्रीन के बजाय रेग्यूलर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। यह ऑक्स, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इस में स्मार्टफोन डॉक दिया गया है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आप ऑडियो, नेविगेशन और इनकमिंग कॉल समेत स्मार्टफोन के कई फंक्शन कंट्रोल कर सकते हैं। 2019 मारुति ऑल्टो में आगे की तरफ दो स्पीकर दिए गए हैं।

    रेनो क्विड में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है, जो ऑक्स, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सुविधा भी दी गई है। इस में भी आगे की तरफ दो स्पीकर दिए गए हैं।

    डैटसन रेडी-गो में रेग्यूलर ऑडियो सिस्टम लगा है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इस में दो स्पीकर लगे हैं।

    सेफ्टी

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए तीनों कारों में ड्राइवर एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर दिए गए हैं। मारुति ऑल्टो में को-पैसेंजर एयरबैग भी दिया गया है। यह फीचर टॉप वेरिएंट में स्टैंडर्ड रखा गया है जबकि नीचे वाले वेरिएंट में इसे ऑप्शनल रखा गया है। ऑल्टो और क्विड दोनों में फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम दिया गया है। रेडी-गो में इन दोनों फीचर का अभाव है। ऑल्टो में रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है, जबकि क्विड में रियर व्यू कैमरा लगा है।

    कंफर्ट

    सभी कारों में पैसेंजर कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो और मैनुअल एसी दी गई है।

    कीमत

    मारुति सुज़ुकी ऑल्टो

    रेनो क्विड

    डैटसन रेडी-गो

    2.94 लाख से 3.72 लाख रूपए

    2.72 लाख से 3.90 लाख रूपए

    2.68 लाख से 3.75 लाख रूपए

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ऑल्टो

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है