• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति ऑल्टो लॉन्च, बीएस-6 इंजन और कई सेफ्टी फीचर से हुई लैस

    नई मारुति ऑल्टो की कीमत 2.94 लाख रूपए से शुरू होती है जो 3.71 लाख रूपए तक जाती है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 24, 2019 10:11 ist
    info icon
    published onApr 24, 2019 10:08 IST
    last updated onApr 24, 2019 10:11 IST
    645 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने नई ऑल्टो को लॉन्च कर दिया है। नई ऑल्टो में बीएस-6 पेट्रोल इंजन और कई सेगमेंट फर्स्ट सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसकी कीमत 2.94 लाख रूपए से शुरू होती है जो 3.71 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो से होगा।

    वेरिएंट और कीमत

      पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
    एसटीडी 2.67 लाख रूपए 2.94 लाख रूपए 27,000 रूपए
    एसटीडी (ओ) 2.73 लाख रूपए    
    एलएक्सआई 3.25 लाख रूपए 3.50 लाख रूपए 25,000 रूपए
    एलएक्सआई (ओ) 3.31 लाख रूपए    
    वीएक्सआई 3.44 लाख रूपए 3.71 लाख रूपए 27,000 रूपए
    वीएक्सआई (ओ) 3.50 लाख रूपए    

    2019 मारुति ऑल्टो में नया बीएस-6 800सीसी 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके माइलेज का दावा पहले से कम है। पुराना इंजन 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता था, जबकि नया इंजन 22.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

    इंजन को अपडेट करने के साथ ही कंपनी ने सेफ्टी पर भी ध्यान दिया गया है। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में ड्राइवर एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। सेगमेंट में ये सेफ्टी फीचर मिलने वाली मारुति ऑल्टो पहली कार है। कंपनी ने कार के बेस वेरिएंट से को-पैसेंजर एयरबैग का अतिरिक्त विकल्प भी रखा है।

    नई मारुति ऑल्टो में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी हुए हैं। इसके बंपर को नए सिरे से डिजाइन किया गया है, इसकी बदौलत कार की लंबाई 15 एमएम तक बढ़ गई है। कार की चौड़ाई और ऊंचाई पहले जितनी ही है। केबिन में नया डैशबोर्ड, ड्यूल-टोन कलर थीम में दिया गया है। नई ऑल्टो का डैशबोर्ड ऑल्टो के10 की याद दिलाता है। ऑल्टो के टॉप वेरिएंट वीएक्सआई में ब्लूटूथ एंबेडेड ऑडियो सिस्टम, मारुति स्मार्ट प्ले डॉक के साथ दिया गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है