• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2025 में मारुति, महिंद्रा और टाटा ने बेची सबसे ज्यादा कार, देखिए बाकी कंपनियों की कितनी रही सेल्स

    महिंद्रा और एमजी इकलौती कंपनियां रही जिनकी अप्रैल में मंथली सेल्स पॉजिटिव दर्ज की गई, जबकि होंडा कारों की सेल्स में सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 13, 2025 16:47 ist
    info icon
    published onMay 13, 2025 16:47 IST
    last updated onMay 13, 2025 16:47 IST
    994 Views
    • Write a कमेंट

    कार कंपनियों ने अप्रैल 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत कई कार कंपनियों के लिए थोड़ी कठिन रही। महिंद्रा और एमजी मोटर इकलौती ऐसी कंपनियां रही जिनकी सेल्स मार्च 2025 के मुकाबले पॉजिटिव दर्ज की गई। मारुति को लिस्ट में टॉप पर जगह मिली, जबकि महिंद्रा, टाटा और हुंडई लिस्ट में क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रही। यहां देखिए अप्रैल 2025 में कौनसी कंपनी ने कितनी कार बेची:

    ब्रांड 

    अप्रैल 2025

    मार्च 2025

    मासिक ग्रोथ/गिरावट  

    अप्रैल 2025 मार्केट शेयर

    मार्च 2025 मार्केट शेयर 

    मारुति 

    1,38,704

    1,50,743

    -8%

    39.2%

    40.9%

    महिंद्रा 

    52,330

    48,048

    8.9%

    14.8%

    12.2%

    टाटा 

    45,199

    51,616

    -12.4%

    12.8%

    14.2%

    हुंडई 

    44,374

    51,820

    -14.4%

    12.6%

    14.9%

    टोयोटा

    24,833

    28,373

    -12.5%

    7%

    5.5%

    किआ 

    23,623

    25,507

    -7.4%

    6.7%

    5.9%

    स्कोडा 

    7,302

    7,422

    -1.6%

    2.1%

    0.8%

    एमजी 

    5,829

    5,501

    6%

    1.6%

    1.3%

    होंडा 

    3,360

    7,228

    -53.5%

    1%

    1.3%

    फोक्सवैगन

    2,851

    3,538

    -19.4%

    0.8%

    0.9%

    Maruti Wagon R

    • अप्रैल 2025 में मारुति सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी की लिस्ट में टॉप पर रही। हालांकि, इसके मार्केट शेयर में मार्च 2025 के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है। पिछले महीने कंपनी ने 1.3 लाख यूनिट्स से ज्यादा गाड़ियां बेचीं जो कि मार्च की सेल्स से 8 प्रतिशत कम रही। 

    Mahindra XEV 9e

    • महिंद्रा लिस्ट की दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही। इसकी मासिक सेल्स में करीब 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। कंपनी ने पिछले महीने 50,000 से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। मार्च 2025 के सेल्स चार्ट में महिंद्रा चौथी पोजिशन पर रही थी जो कि पिछले महीने दूसरी पोजिशन पर आ पहुंची है। 

    Tata Punch

    • टाटा मोटर्स और हुंडई की सेल्स में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। अप्रैल 2025 में टाटा लिस्ट की तीसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही, जबकि हुंडई को लिस्ट में चौथी पोजिशन मिली है। 

    Kia Syros front

    • मार्च के मुकाबले अप्रैल 2025 में टोयोटा, किआ और स्कोडा की सेल्स में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, इन कंपनियों के मार्केट शेयर में वृद्धि दर्ज हुई है। सेल्स चार्ट में इन तीनों कंपनियों ने अपनी पोजिशन बरकरार रखी हुई है।  

    • एमजी मोटर की मासिक सेल्स में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है जिसके चलते यह लिस्ट में एक पोजिशन ऊपर आ गई है। मार्च 2025 के मुकाबले इसके मार्केट शेयर में वृद्धि दर्ज की गई है।  

    Honda Amaze 3rd Generation

    • होंडा ने अप्रैल 2025 में सबसे कम कारें बेचीं। इसकी मासिक सेल्स में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। कंपनी ने पिछले महीने 3,000 से ज्यादा गाड़ियां बेचीं जो कि पिछले महीने की सेल्स से भी आधी रही।  

    • फोक्सवैगन की सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। अप्रैल 2025 में इसका मार्केट शेयर मार्च 2025 के बराबर रहा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है