• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई मारुति सुजुकी इग्निस फेसलिफ्ट, जल्द होगी लॉन्च

    मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने ऑटो एक्सपो 2020 में इग्निस (Ignis) का फेसलिफ्ट वर्जन शोकेस किया है। इसके इंजन में सबसे बड़ा अपडेट हुआ है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 18, 2020 13:02 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2020 15:38 IST
    last updated onFeb 18, 2020 13:02 IST
    8.5K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने इग्निस फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई इग्निस (New Ignis) चार वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा में उपलब्ध है। 2020 इग्निस फेसलिफ्ट (2020 Ignis Facelift) की प्राइस 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है जो 7.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अपनी एंट्री-लेवल क्रॉसओवर हैचबैक इग्निस को भारत में 2017 में लॉन्च किया था। इसके बाद 2019 में इसे थोड़े-बहुत बदलावों के साथ पेश किया गया था। अब कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में इग्निस का फेसलिफ्ट वर्जन शोकेस किया है।  

    इस 5-सीटर कार में पहले वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसे बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करके पेश किया है। यह इंजन 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। फेसलिफ्ट इग्निस की फ्रंट प्रोफाइल पहले से काफी अलग रखी गई है। इसमें आगे की ओर नई ग्रिल व नया बंपर दिया गया है जो एस-प्रेसो (S-Presso) की याद दिलाता है। हालांकि, साइड व रियर प्रोफाइल पर इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में लीक हुई तस्वीरों में फेसलिफ्ट इग्निस को नए पीले कलर में देखा गया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि कंपनी इसे नए येलो कलर में पेश कर सकती है। मगर, एक्सपो में नई इग्निस को टरकॉइज़ ब्लू और ल्यूसेंट ऑरेंज कलर ऑप्शन में शोकेस किया गया है। ऐसे में नई इग्निस येलो कलर में शायद ही उपलब्ध होगी। 

    यह भी पढ़ें : इसी महीने लॉन्च होगी मारुति विटारा ब्रेज़ा फेसलिफ्ट

    फीचर्स की बात करें इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, पडल लैंप्स और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलने जारी रहेंगे। इंटीरियर में नया स्मार्टप्ले स्टूडियो, एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, डे-नाइट आईआरवीएम, रियर पार्किंग कैमरा और 60:40 स्प्लिट रियर सीटें दी गई हैं। कंपनी ने इसे दो नए कॉस्मेटिक कस्टमाइज़ेशन ऑप्शंस एक्रोपॉलिस और स्कॉर्चर के साथ पेश किया है। 

    यह भी पढ़ें : जानिए कितना माइलेज देगी नई मारुति विटारा ब्रेज़ा पेट्रोल

    नई इग्निस को भारत में आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। इसे पहले की तरह मारुति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए बेचा जाता है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी वैगन-आर (Maruti Wagon R), टाटा टियागो (Tata Tiago), डैटसन गो (Datsun Go) और हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) से होगा। 

    यह भी पढ़ें : जल्द पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, ऑटो एक्सपो 2020 में हुई शोकेस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis 2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है