• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजु़की स्वतंत्रता दिवस पर लाॅन्च कर सकती है हाईब्रिड सियाज़

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कम्पनी मारूति सुजु़की अपनी प्रिमियम सेडान ‘सियाज’ को एक बार फिर से लाॅन्च करने जा रही है। इस बार इसे ‘हाईब्रिड वर्जन’ के साथ उतारा जाएगा। हालांकि अभी तक लाॅन्च की तारीख घोषित नहीं हुई है, परन्तु उम्मीद जताई जा रही है कि इसे स्वतंत्रता दिवस पर लाॅन्च किया जाएगा। मारूति ने अपनी इस नई टेकनोलाॅजी को 2015-जेनेवा मोटर शो में भी दिखाया था। हाईब्रिड टेकनोलाॅजी को मुख्य रूप से डीज़ल वेरिएंट में दिया जाएगा, जबकि पेट्रोल वेरिएंट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    नबील
    नबील
    Published On अगस्त 11, 2015 19:37 ist
    info icon
    published onAug 11, 2015 19:37 IST
    last updated onAug 11, 2015 19:37 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इस हाईब्रिड वर्जन में पिछले वेरिएंट की तरह ही 1.3 लीटर मल्टीजेट इंजन इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन इस बार स्मार्ट हाईब्रिड व्हीकल (SHVS) टेक्नोलाॅजी का भी उपयोग किया जा रहा है। इसमें लिथियम-आयन बैट्री लगाई गई है, जो ब्रेक द्वारा चार्ज होती है, साथ ही अतिरिक्त टाॅर्क भी जनरेट करती है। इसके आधार पर उम्मीद की जाती है कि पिछले वेरिएंट के 26 किमी प्रति लीटर के मुकाबले सियाज़ का यह हाईब्रिड वर्जन 28 से 30 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज निकाल पाने में सक्षम होगा।

    इसके अलावा, 2015-सियाज़ के एक्सटीरियर-इंटिरियर में मामूली बदलाव भी किए जाएंगे, वहीं संभावना है कि इसके पेट्रोल वेरिएंट में भी कुछ बदलाव किए जाएं। इस नए हाईब्रिड माॅडल की बिक्री भी मारूति के नए डीलरशिप ‘नेक्सा’ के जरिए ही की जाएगी, जहां हालही में लाॅन्च हुई एस क्राॅस की बिक्री की जा रही है। वहीं मारूति डीलर्स सियाज़ के अपने पुराने स्टाॅक को खत्म करने के लिए ग्राहकों को 25,000 रुपए तक की छूट का आॅफर भी दे रहे हैं। वैसे तो कंपनी ने कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वेरिएंट के आधार पर नई सियाज पिछले माॅडल सीरीज़ के मुकाबले़ 75,000 से लेकर 1.2 लाख रुपए तक महंगी हो सकती है।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है