• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ब्रेजा सीएनजी हुई लॉन्च, कीमत 9.14 लाख रुपये से शुरू

    ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, वैगन आर, सेलेरियो, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, ग्रैंड विटारा, एक्सएल6 और अर्टिगा के बाद ये मारुति की 13वी सीएनजी कार होगी। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 17, 2023 16:29 ist
    info icon
    published onMar 17, 2023 13:58 IST
    last updated onMar 17, 2023 16:29 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Brezza CNG

    • 9.14 लाख रुपये से लेकर 12.06 लाख रुपये रखी गई है इसकी कीमत,पेट्रोल वेरिएंट्स से 95,000 रुपये महंगी है ये सीएनजी कार 
    • 88 पीएस की पावर देने वाला 1.5 लीटर पेट्रोल सीएनजी इंजन दिया गया है इसमें जिसके साथ मिलेगा 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का दिया गया है 
    • एलएक्सआई,वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट्स में दिया गया है सीएनजी किट का ऑप्शन

    • इलेक्ट्रिक सनरूफ, एक टचस्क्रीन सिस्टम और एक पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे इसमें 

    मारुति ने ब्रेजा के सीएनजी वर्जन को लॉन्च कर दिया है। नई ब्रेजा सीएनजी कार की कीमत 9.14 लाख रुपये से शुरू है और ये सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की पहली सीएनजी कार है। इसकी वेरिएंट अनुसार कीमत इस प्रकार से है: 

    Maruti Suzuki Brezza CNG

    वेरिएंट्स

    पेट्रोल

    सीएनजी

    कीमत में अंतर

    एलएक्सआई

    8.19 लाख रुपये

    9.14 लाख रुपये

    95,000

    वीएक्सआई

    9.55 लाख रुपये

    10.50 लाख रुपये

    95,000

    जेडएक्सआई 

    10.95 लाख रुपये

    11.90 लाख रुपये

    95,000

    जेडएक्सआई  ड्युअल टोन

    11.11 लाख रुपये

    12.06 लाख रुपये

    95,000

    इस कार के एलएक्सआई,वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट्स में सीएनजी किट का ऑप्शन दिया गया है। इसके इन्हीं वेरिएंट्स के रेगुलर पेट्रोल मॉडल के मुकाबले सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत 95,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। 

    ब्रेजा सीएनजी में 1.5 लीटर पेट्रोल सीएनजी का इंजन दिया जाएगा जो ग्रैंड विटारा,अर्टिगा और एक्सएल6 में भी दिया गया है। सीएनजी मोड पर ये इंजन 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। नई ब्रेजा सीएनजी का माइलेज 25.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम बताया गया है। 

    नई ब्रेजा सीएनजी में 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक एसी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के रेगुलर पेट्रोल मॉडल की कीमत 8.19 लाख रुपये से लेकर 14.04 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली तक हो सकती है। ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, वैगन आर, सेलेरियो, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, ग्रैंड विटारा, एक्सएल6 और अर्टिगा के बाद ये मारुति की 13वी सीएनजी कार है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ब्रेजा 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है