• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है महिंद्रा एक्सयूवी 700 डीजल ऑटोमेटिक, जानिए यहां

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 (mahindra xuv700) भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे पॉपुलर एसयूवी कार है। यह गाड़ी 5 सीटर और 7 सीटर लेआउट में आती है। एक्सयूवी 700 की कीमत 12.95 लाख से शुरू होकर 23.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। यह एसयूवी कार एमएक्स और एएक्स सीरीज़ में उपलब्ध है। इसकी एएक्स सीरीज़ के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 7-सीटर लेआउट ऑप्शनल मिलता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 28, 2022 13:16 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2022 13:13 IST
    last updated onFeb 28, 2022 13:16 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 (mahindra xuv700) भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे पॉपुलर एसयूवी कार है। यह गाड़ी 5 सीटर और 7 सीटर लेआउट में आती है। एक्सयूवी 700 की कीमत 12.95 लाख से शुरू होकर 23.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। यह एसयूवी कार एमएक्स और एएक्स सीरीज़ में उपलब्ध है। इसकी एएक्स सीरीज़ के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 7-सीटर लेआउट ऑप्शनल मिलता है।

    महिन्द्रा एक्सयूवी700 में दो इंजन ऑप्शंस 2.2-लीटर डीजल (155 पीएस/185पीएस) और 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (200 पीएस) दिए गए हैं। इन दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 का माइलेज एआरएआई के अनुसार 15.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। हमने इसके ऑन रोड माइलेज का टेस्ट किया है जो कुछ इस प्रकार है:-

    इंजन 

    2.2-लीटर डीजल 

    पावर 

    185 पीएस  

    टॉर्क 

    450 एनएम 

    गियरबॉक्स ऑप्शंस 

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर

    एआरएआई माइलेज 

    15.5 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड (सिटी) 

    16.57 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड (हाइवे) 

    17.19 किलोमीटर/लीटर

    जैसा की आप टेबल में देख सकते हैं, हमारे माइलेज टेस्ट में इस गाड़ी के रियल लाइफ फिगर कंपनी के बताए आंकड़ों से कहीं ज्यादा बेहतर रहे। हमारे टेस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी 700 का माइलेज सिटी में कंपनी के बताए फिगर से 1 किलोमीटर ज्यादा रहा, जबकि हाइवे पर इस गाड़ी ने 1.5 किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा का माइलेज दिया।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी 700 का वेटिंग पीरियड फिर बढ़ा, देखिए किस शहर में कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज गाड़ी चलाने के तौर तरीके, सड़क की कंडिशन और कार की स्थिति पर काफी निर्भर करता है। अगर आपके पास एक्सयूवी700 डीजल ऑटोमेटिक है तो हमें कमेंट में बताए आपकी कार कितना माइलेज देती है।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी 700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    manish hooda
    Mar 2, 2022, 3:46:14 AM

    My XUV disel AT gave 20kmpl on highway and 16.4 in city. I used to drive in mohali chandigarh. Dr Manish Hooda

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है