• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लंबे वेटिंग पीरियड के बावजूद महिंद्रा एक्सयूवी700 को मिली 1.5 लाख से ज्यादा बुकिंग

    महिंद्रा एक्सयूवी700 को एसयूवी को बुकिंग का शानदार आंकड़ा मिला है। लाॅन्च होने के एक साल से भी कम वक्त में इस कार की 1.5 लाख यूनिट्स बुक हो चुकी है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 25, 2022 19:35 ist
    info icon
    published onJul 25, 2022 19:35 IST
    last updated onJul 25, 2022 19:35 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    XUV700 Front Action

    महिंद्रा एक्सयूवी700 को एसयूवी को बुकिंग का शानदार आंकड़ा मिला है। लाॅन्च होने के एक साल से भी कम वक्त में इस कार की 1.5 लाख यूनिट्स बुक हो चुकी है। बता दें कि महिंद्रा एक्सयूवी700 पर 24 महीने का वेटिंग पीरियड होने के बावजूद भी इसे रिकाॅर्ड बुकिंग मिली है। 

    XUV700 AX7 Dashboard

    महिंद्रा ऑटो के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने एक्सयूवी700 की मार्केट सिचुएशन पर कहा कि ‘ जो लोग इस कार को 21000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर अभी बुक करा रहे हैं वो जानते हैं कि उन्हें उनकी फेवरेट कार की डिलीवरी 18 से 24 महीने में मिलेगी। लोग अपने मौजूदा व्हीकल को ना बेचकर इस कार के लिए लंबा इंतजार करने को तैयार हैं‘। 

    उन्होनें ये भी बताया कि एक्सयूवी700 को केवल 10 से 12 प्रतिशत ही कैंसिलेशन मिल रही है। यहां तक कि जो लोग इसे अक्टूबर 2021 में इसकी लाॅन्चिंग के वक्त ही बुक करा चुके थे उनमें से काफी कम लोगों ने बुकिंग कैंसिल कराई है। 

    यह भी पढ़ेंःमहिंद्रा एक्सयूवी 700 ने ग्लोबल एनकैप के पेडेस्ट्रियन और ईएससी टेस्ट में किया शानदार परफॉर्म, मिला 'सेफर चॉइस’ अवॉर्ड

    महिंद्रा ने एक्सयूवी700 का वेटिंग पीरियड कम करने के लिए इसका प्रोडक्शन बढ़ाया है मगर इस वक्त कंपनी को ग्लोबल सेमी कंडक्टर चिप्स की शाॅर्टेज का सामना करना पड़ रहा है। 

    XUV700 AX7 L rear

    ग्राहकों के बीच एक्सयूवी700 का सबसे पाॅपुलर माॅडल इसका एएक्सएल वेरिएंट है जिसमें कई चिप्स का इस्तेमाल होता है। ऐसे में सेमीकंडक्टर की शाॅर्टेज से इस कार के प्रोडक्शन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। इस समय महिंद्रा इस कार की 4000 से 6000 यूनिट्स तैयार कर पा रही है। 

    महिंद्रा की इस मिड साइज एसयूवी की प्राइस 13.18 लाख रुपये से लेकर 24.58 लाख रुपये के बीच है। कस्टमर्स को इस कार की डिलीवरी लेते समय वो प्राइस चुकानी होगी जो उस समय लागू होगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है