• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 पर वेटिंग पीरियड अब दो साल तक बढ़ा

    महिंद्रा के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने बताया कि कंपनी को हर महीने इस कार की लगभग 9500 यूनिट्स की बुकिंग मिल रही है। कंपनी ने आगे जानकारी दी कि अभी उनके पास इस कार की 80,000 यूनिट्स के करीब पेंडेंसी भी चल रही है जो डिलीवर की जानी बाकी है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 31, 2022 16:20 ist
    info icon
    published onMay 31, 2022 16:20 IST
    last updated onMay 31, 2022 16:20 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700

    हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 के वेटिंग पीरियड की मौजूदा स्थिति के बारे में नई जानकारी दी है। कंपनी ने बताया ​कि इस प्रीमियम एसयूवी कार पर अभी 18 से 24 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है और कंपनी हर महीने इसकी 5000 यूनिट्स तैयार कर रही है। 

     

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा 15 अगस्त को उठाएगी ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक व्हीकल्स' की रेंज से पर्दा

    वेरिएंट्स अनुसार बुकिंग डीटेल्स

    Mahindra XUV700 AX7 L

    बता दें कि महिंद्रा एक्सयूवी 700 दो ट्रिम लाइन: एमएक्स और एएक्स में उपलब्ध है। राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी को अब तक मिली इस कार की एक लाख बुकिंग में से एमएक्स ट्रिम का योगदान 5 प्रतिशत है। बची हुई 95 प्रतिशत बुकिंग इस एसयूवी के एएक्स ट्रिम को मिली है जिसमें से इसके एएक्स7 एल वेरिएंट को अकेले ही 65 प्रतिशत बुकिंग का आंकड़ा मिला है। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा की कौनसी एसयूवी पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    कम होगा वेटिंग पीरियड

    Mahindra XUV700

    इस एसयूवी पर वैसे तो वेटिंग पीरियड बढ़ता ही चला जा रहा है, मगर 2021 में लॉन्च के बाद से इसकी 12 प्रतिशत बुकिंग ही कैंसिल हुई है। इसका प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कंपनी ने निवेश करने की जानकारी भी दी है जिससे वेटिंग पीरियड को कम किया जा सकेगा।। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा जून से शुरू करेगी स्कॉर्पियो एन का मास प्रोडक्शन

    एक्सयूवी700 पर बढ़ रहे वेटिंग पीरियड की ये है मूल वजह

    Mahindra XUV700

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर लगातार बढ़ रहे वेटिंग पीरियड के दो प्रमुख कारण सामने आए हैं। पहला तो ये कि इस कार को काफी ज्यादा डिमांड मिल रही है और दूसरा ये कि अभी तक सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज से इंडस्ट्री उबर नहीं पाई है। अक्टूबर में एक्सयूवी700 की प्राइस से पर्दा उठने के बाद से कंपनी हर महीने इसकी 3500-4,000 यूनिट्स कस्टमर्स को डिलीवर कर रही है। इस कार की पिछले 6 महीने की औसत सेल्स 3,500 यूनिट्स रही है। 

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी 700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है