• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन के मुकाबले महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में मिलता है इन 7 फीचर्स का एडवांटेज

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से रहेगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 16, 2024 12:24 ist
    info icon
    published onMay 16, 2024 12:24 IST
    last updated onMay 16, 2024 12:24 IST
    632 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को हाल ही में एक्सयूवी300 के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसका डिजाइन काफी फ्रैश है और इसमें नए फीचर्स​ दिए गए हैं और ये पहले से ज्यादा सेफ भी हो चुकी है। एक्सयूवी 3एक्सओ का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन से है जो खुद भी एक फीचर लोडेड कार है। हालांकि नेक्सन के मुकाबले एक्सयूवी 3एक्सओ में कुछ फीचर्स का एडवांटेज मिलता है जिनके बारे में आप जानेंगे आगे:

    पैनोरमिक सनरूफ

    नेक्सन के मुकाबले एक्सयूवी 3एक्सओ में जो पहला फीचर एडवांटेज मिलता है वो है पैनोरमिक सनरूफ जो हाल ही के कुछ सालों में भारत में सबसे पॉपुलर फीचर के तौर पर उभरा है। एक्सयूवी 3एक्सओ भारत की पहली ऐसी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी भी है जिसमें ये फीचर मौजूद है। दूसरी तरफ नेक्सन में सिंगल पेन सनरूफ ही दी गई है। 

    ड्युअल जोन एसी

    महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ में ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी दिया है जो कि अभी तक नेक्सन मेंं नहीं दिया गया है। एक्सयूवी 3एक्सओ का ड्युअल जोन एसी फ्रंट में बैठने वालों को अपने मुताबिक टेंपरेचर सेट करने की सहूलियत देता है। हालांकि दोनों मॉडल में रियर एसी वेंट दिया गया है। 

    एडीएएस

    नेक्सन के मुकाबले एक्सयूवी 3एक्सओ में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के रूप में एक शानदार सेफ्टी फीचर का ​एडवांटेज मिलता है। एक्सयूवी 3एक्सओ सेगमेंट की पहली ऐसी एसयूवी भी है जिसमें लेवल 2 एडीएएस का फीचर दिया गया है जिसके तरह अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल,ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    एक्सयूवी 3एक्सओ में ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक का फीचर दिया गया है जबकि नेक्सन में मैकेनिकल पार्किंग ब्रेक लिवर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के लिए आपको कोई ​शारीरिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है और अप्लाय करने में आसान भी होता है। 

    ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

    बेहतर ब्रेकिंग और सेफ्टी के लिए महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स भी दिए गए हैं। दूसरी तरफ टाटा नेक्सन में फ्रंट डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। 

    17 इंच अलॉय व्हील्स

    जहां एक्स्यूवी 3एक्सओ में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं तो वहीं टाटा नेक्सन में 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि दोनों कारों में 215 मिलीमीटर के टायर लगे हैं। 

    ज्यादा पावरफुल इंजन ऑप्शंस

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में 2 तरह के टर्बो पेट्रोल और एक डीजल इंजन की चॉइस दी गई है जबकि नेक्सन में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन की चॉइस दी गई है। इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    टाटा नेक्सन

    इंजन

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.2-लीटर (डायरेक्ट इंजेक्शन) टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    112 पीएस

    130 पीएस

    117 पीएस

    120 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    230 एनएम

    300 एनएम

    170 एनएम

    260 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमैटिक

    6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमैटिक

    6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड एएमटी

    5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड एएमटी, 6 स्पीड डीसीटी

    6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड एएमटी

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में टर्बो पेट्रोल इंजन के दो वर्जन दिए गए हैं जिनमें से एक डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन  है जो नेक्सन के टर्बो पेट्रोल इंजन से ज्यादा पावरफुल है। नेक्सन के मुकाबले एक्सयूवी 3एक्सओ के पेट्रोल और डीजल इंजन काफी ज्यादा टॉर्क भी देते हैं। 

    कीमत 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    टाटा नेक्सन

    7.49 लाख रुपये से लेकर  15.49 लाख रुपये

    7.99 लाख रुपये से लेकर  15.80 लाख रुपये

    नेक्सन की कीमत एक्सयूवी 3एक्सओ के मुकाबले ज्यादा है।  महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से रहेगा। इसके अलावा यह अपकमिंग स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी को भी टक्कर देगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    arun
    May 16, 2024, 10:12:38 PM

    Motivated by patriotism wrapped in quality, I heartily buy Mahindra 3xo.

    जवाब
    Write a Reply
    2
    P
    pgthomas
    May 19, 2024, 12:37:41 PM

    Prize cheking

      जवाब
      Write a Reply
      2
      P
      pgthomas
      May 19, 2024, 12:37:42 PM

      Prize cheking

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है