• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्काॅर्पियो क्लासिक से 12 अगस्त को उठेगा पर्दा

    स्काॅर्पियो क्लासिक को दो वेरिएंट्सः बेस एस और टाॅप एस11 में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि इसमें साइड फेसिंग और फ्रंट फेसिंग सीट के ऑप्शंस मिल सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 09, 2022 19:19 ist
    info icon
    published onAug 09, 2022 19:19 IST
    last updated onAug 09, 2022 19:19 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    scorpio classic

    महिंद्रा स्काॅर्पियो एन को मिली शानदार शुरूआत के बाद अब कंपनी 12 अगस्त के दिन स्काॅर्पियो क्लासिक से पर्दा उठाएगी। ये स्काॅर्पियो का ही ओल्ड जनरेशन माॅडल है मगर इसबार एक नए नाम के साथ इसका फेसलिफ्ट अवतार बाजार में पेश किया जाएगा। 

    mahindra scorpio classic

     

    इसके एक्सटीरियर में हल्के फुल्के बदलाव नजर आएंगे जहां फ्रंट में ‘ट्विन पीक्स‘ लोगो के साथ नई ग्रिल,अपडेटेड बंपर,पतले एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और साइड में नए डिजाइन के अलाॅय व्हील्स और बाॅडी क्लैडिंग एप्लीक नजर आएगी। इसके रियर में अपडेटेड बंपर और बड़े से वर्टिकल रिफ्लेक्टर दिए जाएंगे। 

    नई महिंद्रा क्लासिक में नई ब्लैक और बैज थीम के साथ सेंटर कंसोल पर फाॅक्स वुड इंसर्ट्स नजर आ सकते हैं। इसके अलावा नई स्काॅर्पियो क्लासिक 2022 में वायरलेस एंड्राॅयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस नया आफ्टरमार्केट एंड्राॅयड पावर्ड 9 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ेंः महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का बयान, कंपनी थार के पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर कर रही है काम

    mahindra scorpio classic

    नई स्काॅर्पियो क्लासिक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 132 पीएस पावरफुल 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। इसमें रियर व्हील ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी जाएगी और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम ऑप्शनल दिया जा सकता है। 

    ये भी देखेंःभारत में अपकमिंग महिंद्रा कारें

    नई स्काॅर्पियो क्लासिक की शुरूआती कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है जो पहले से शायद कम होगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और स्कोडा कुशाक से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है