• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा के एम-प्लस मेगा सर्विस कैंप का आज से होगा आयोजन, कस्टमर्स को मिलेंगे ये फायदे

    ग्राहक 16 फरवरी से 26 फरवरी के बीच चलने वाले इस कैंप में पार्ट्स और लेबर चार्ज दोनों पर सर्विस चार्ज और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 16, 2023 10:49 ist
    info icon
    published onFeb 16, 2023 10:49 IST
    last updated onFeb 16, 2023 10:49 IST
    841 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Mega Service Camp

    यदि आपके पास कोई महिंद्रा कार है और आप इस महीने उसकी सर्विस या रिपेयरिंग से संबंधित कोई काम कराने के बारे में सोच रहे थे तो आप काफी लकी हैं, क्योंकि कंपनी एक बार फिर से एम-प्लस मेगा सर्विस कैंप का आयोजन करने जा रही है।

    Mahindra Scorpio N

    इस मेगा सर्विस कैंप के दौरान महिंद्रा की 600 से अधिक ऑथोराइज्ड वर्कशॉप्स कार ओनर्स को यहां के अनुभवी टेक्निशयन के जरिए 75 तरीके से कार चेकअप का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कस्मटर्स को पार्ट्स और ल्यूब्रिकेंट्स पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और लेबर कॉस्ट में भी 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही महिंद्रा मैक्सीकेयर (एक्सटीरियर-बॉडी) व्हीकल ट्रीटमेंट कराने पर भी 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 24X7 रोडसाइड असिस्टेंस पर भी 15 प्रतिशत की छूट देगी। 

    इसके अलावा, महिंद्रा की सभी वर्कशॉप क्विक सर्विस फेसिलिटी देने में भी सक्षम है जिसके जरिए ग्राहक अपने व्हीकल के पीरियॉडिक मेंटेनेंस का काम केवल 90 मिनट में पूरा करा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ केवल मेगा सर्विस कैंप के दौरान ब्रांड की 'विद यू हमेशा' सर्विस के माध्यम से पहले से अपॉइंटमेंट लेकर लिया जा सकता है।

    Mahindra XUV700

    कैंप के दौरान महिंद्रा का शील्ड एक्सटेंडेड वारंटी प्लान खरीदने वालों को ट्रांजैक्शन पर कैशबैक भी मिलेगा। सर्विस कैंप के कुछ कस्टमर्स को  अपने विजिट के दौरान ईनाम जीतने का मौका भी मिलेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है