• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा लाएगी सैंग्यॉन्ग टिवोली पर बनी एसयूवी

    महिन्द्रा एंड महिन्द्रा इन दिनों एक नई एसयूवी पर काम रही है। यह एसयूवी सैंग्यॉन्ग टिवोली पर बेस होगी। इसे टिवोली के एक्स-100 प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जुलाई 19, 2016 14:36 ist
    info icon
    published onJul 12, 2016 18:43 IST
    last updated onJul 19, 2016 14:36 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा एंड महिन्द्रा इन दिनों एक नई एसयूवी पर काम रही है। यह एसयूवी सैंग्यॉन्ग टिवोली पर बेस होगी। इसे टिवोली के एक्स-100 प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। महिन्द्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पवन गोयनका ने हाल ही में बर्लिन में आयोजित एफआईए फॉर्मूला-ई चैम्पियनशिप के दौरान यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि ‘महिन्द्रा दो नए प्लेटफार्म तैयार कर रही है। इन्हें आने वाले 14-15 महीनों में पेश किया जाएगा।’ संभावना है कि इनका डिजायन महिन्द्रा द्वारा अधिग्रहित की गई इटैलियन कंपनी पिनिनफेरिना तैयार करेगी। इस डिजायन फर्म ने अधिग्रहण के बाद महिन्द्रा टीयूवी-300 और केयूवी-100 को भी डिजायन किया है।

    बात करें सैंगयॉन्ग टिवोली की तो इसे फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया गया था। इस आकर्षक प्रीमियम क्रॉसओवर के साल के अंत तक आने की संभावना है। भारत में इसे 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह भी अटकलें हैं इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध टिवोली का डीज़ल इंजन भी मिल सकता है।

    सैंग्यॉन्ग रैक्सटन को जहां आयात करके बेचा जा रहा है। वहीं टियोली को चाकण प्लांट में तैयार करके बेचा जाएगा। टिवोली की कीमत महिन्द्रा एसयूवी-500 के आसपास रहने की उम्मीद है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से होगा।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है