• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा थार के फर्स्ट कस्टमर मॉडल की लगेगी बोली, इन पैसों का कोविड 19 राहत कार्यों में किया जाएगा इस्तेमाल

    कोविड 19 को लेकर चैरिटी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों को सपोर्ट करने के लिए महिंद्रा अपनी नई थार के पहले प्रोडक्शन मॉडल की ऑनलाइन ऑक्शन से जुटा रही फंड

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 21, 2020 14:20 ist
    info icon
    published onSep 21, 2020 14:20 IST
    last updated onSep 21, 2020 14:20 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट
    • मॉडर्न कंफर्ट फीचर से लैस सेकंड जनरेशन महिंद्रा थार लॉन्च से पहले ही हो गई है काफी फेमस
    • सभी लोगों के लिए खुला है ऑक्शन जो 24 सितंबर से 27 सितंबर के बीच किया जाएगा आयोजित
    • महिंद्रा विनिंग बिड के बराबर का अमाउंट करेगी डोनेट
    • अक्टूबर 2 को लॉन्च होने जा रही है नई थार

    महिंद्रा थार (Mahindra Thar) का न्यू जनरेशन मॉडल 2 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है और कंपनी ने इस नई ऑफ रोडर की पॉपुलैरिटी को चैरिटी के कार्यों में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत थार के पहले कस्टमर मॉडल को ऑक्शन के जरिए बेचा जाएगा जिससे हासिल फंड को कुछ चुनिंदा संस्थानों और चैरिटी द्वारा आयोजित किए जा रहे कोविड 19 रिलीफ वर्क में डोनेट किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार की एसेसरीज की जानकारी हुई लीक, 2 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    इस स्पेशल थार पर ‘Thar #1’ की बैजिंग नजर आएगी। इसपर थार के पहले ग्राहक के सिग्नेचर भी होंगे और डैशबोर्ड पर डेकोरेटिव प्लेक होगा जिसपर सीरियल नंबर 1 लिखा होगा। इसी के साथ एक स्पेशल टच के रूप में कार की सीटों पर भी नंबर 1 की बैजिंग नजर आएगी। महिंद्रा नई थार के पहले कस्टमर मॉडल को लेकर लगाई जाने वाली सबसे ऊंची बोली के जितना अमाउंट चैरिटी में देगी।

    #1 Thar का ऑनलाइन ऑक्शन 24 सितंबर से लेकर 27 सितंबर के बीच आयोजित होगा जो सबके लिए खुला है। इस ऑक्शन में भाग लेने के इच्छुक बिडर को रिफंडेबल डिपॉजिट जमा कराना होगा और यहां क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले विजेता नीचे बताई गई 3 चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन में से किसी एक को चुनते हुए उन्हें सपोर्ट कर सकते हैं:- 

    • नांदी फाउंडेशन: कोविड-19 के बाद फूड और एग्रीकल्चर सेक्टर में स्थायी आजीविका बनाने के लिए काम करेगा।
    • स्वदेस फाउंडेशन: कोविड-19 रिलीफ के नाम पर ग्रामीण जीवन और उनकी आजीविका की बेहतरी के लिए काम कर रही है।
    • पीएम केयर फंड

    महिंद्रा थार में 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड रहेगा। जीतने वाला बिडर थार के टॉप वेरिएंट एलएक्स में अपनी पसंद का इंजन और कलर ऑप्शन चुन सकता है। इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक एसी, रूफ माउंटेड स्पीकर्स, क्रूज कंट्रोल, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और रोल केज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : नई महिंद्रा थार के बेस वेरिएंट एएक्स में नहीं मिलेगा पेट्रोल इंजन

    भारत में महिंद्रा थार जीप मॉडल की कीमत 9.89 लाख रुपये से 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। ऐसे में ये देखना काफी रोचक होगा कि इसकी सबसे ज्यादा बोली कहां तक पहुंचती है। वर्तमान में इस कार के कंपेरिजन में फिलहाल कोई गाड़ी मौजूद नहीं है, लेकिन साल के आखिर तक यहां नई जनरेशन की फोर्स गुरखा लॉन्च हो सकती है। वहीं इस प्राइस रेंज में यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, निसान किक्स और किया सॉनेट को भी टक्कर देगी।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार की ग्रिल में लगी होगी प्रोटेक्टिव मैश जो करेगी इंजन की सुरक्षा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है