• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार पेट्रोल ऑटोमेटिक : ऑन रोड परफॉर्मेंस और माइलेज टेस्ट

    भारत में नई जनरेशन की महिंद्रा थार को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था। इस कार में पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन शामिल किया गया है। हाल ही में हमने महिंद्रा थार का एक्सलरेशन, ब्रेकिंग और माइलेज टेस्ट किया है, तो चलिए जानते हैं क्या रहे इसके नतीजे:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 10, 2021 18:28 ist
    info icon
    published onMay 10, 2021 18:28 IST
    last updated onMay 10, 2021 18:28 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में नई जनरेशन की महिंद्रा थार को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था। इस कार में पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन शामिल किया गया है। हाल ही में हमने महिंद्रा थार का एक्सलरेशन, ब्रेकिंग और माइलेज टेस्ट किया है, तो चलिए जानते हैं क्या रहे इसके नतीजे:-

    एक्सलरेशन

    थार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क (ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ) करने में सक्षम है। वहीं, मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह कार 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। हमने इसके ऑटोमेटिक वर्जन का ही टेस्ट किया है तो हमारा फोकस केवल उस पर ही रहेगा।

    टेस्ट 

    टाइम 

    0-100 किमी/घंटे 

    10.21 सेकंड 

    क्वॉर्टर माइल 

    17.30 सेकंड @126.62 किमी/घंटे 

    20-80 किमी/घंटे (किकडाउन)

    6.08 सेकंड 

    इस टेस्ट से हम यह निष्कर्ष निकाल पाए कि थार अपने पेट्रोल ऑटोमेटिक वर्जन के साथ ज्यादा फ़ास्ट कार साबित होती है। यह तीनों टेस्ट में टर्बो पेट्रोल इंजन और ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस हुंडई आई20 कार को पीछे छोड़ने में सक्षम रही।

    ब्रेकिंग

    महिंद्रा थार में फ्रंट पर 303 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक लगे हैं, वहीं रियर साइड पर 282 मिलीमीटर के ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। अब देखना यह होगा कि इस कार की स्टॉपिंग पावर कैसी है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में:-

    टेस्ट 

    दूरी 

    100-0 किलोमीटर/घंटे 

    40.27 मीटर 

    80-0 किलोमीटर/घंटे 

    25.73 मीटर 

    यदि हम एक बार फिर हुंडई आई20 कार से इसकी तुलना करें तो थार 100 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से 0 किलोमीटर/घंटे की स्पीड पर आने में इससे कम दूरी तय करती है। वहीं, 80 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से रुकने में यह हुंडई की हैचबैक के मुकाबले ज्यादा दूरी तय करती है। हालांकि, 100 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से रुकने पर इन दोनों गाड़ियों के बीच एक मीटर से भी कम का गैप रहा। जबकि, 80 किलोमीटर/घंटे से रुकने पर इन कारों के बीच अंतर एक मीटर का रहा। थार एक ज्यादा ऊंची और हैवी कार है, लेकिन फिर भी वह इस मामले में आई20 को कड़ी टक्कर देने में सक्षम रही।

    माइलेज

    हमारे टेस्ट में सिटी और हाइवे पर थार के माइलेज फिगर कुछ इस प्रकार रहे:-

    सिटी 

    9.16 किलोमीटर/लीटर 

    हाइवे 

    12.18 किलोमीटर/लीटर 

    *हम थार के पेट्रोल-ऑटोमेटिक वर्जन के एआरएआई माइलेज के बारे में जानने के लिए महिंद्रा के शोरूम पर गए, लेकिन कंपनी ने हमें इसके फिगर के बारे में बताने से इंकार कर दिया।

    पेट्रोल इंजन से लैस थार ने हमें अपनी परफॉर्मेंस और माइलेज को लेकर काफी प्रभावित किया। यह कार सिटी में 10 किलोमीटर/लीटर से कम और हाइवे पर 12 किलोमीटर/लीटर से ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम रही। यदि आप पेट्रोल ऑटोमेटिक थार को रोज़ाना चलाने के हिसाब से चुन रहे हैं तो यह आपके लिए इस कार के साथ एक बड़ी समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा की कारें हुईं महंगी, 49,000 रुपये तक बढ़े दाम

    कार के माइलेज को बेहतर ढंग से समझने के लिए हमने तीन अलग-अलग ड्राइविंग पैटर्न पर भी इसका टेस्ट किया, जिसके नतीजें कुछ इस प्रकार हैं:-

    50% सिटी, 50% हाइवे 

    25% सिटी, 75% हाइवे 

    75% सिटी, 25% हाइवे

    10.46 किलोमीटर/लीटर 

    11.25  किलोमीटर/लीटर 

    9.77  किलोमीटर/लीटर 

    यह फिगर ड्राइविंग पैटर्न, रोड और कार की स्थिति पर भी निर्भर करते हैं, ऐसे में आपकी थार का माइलेज हमारे बताए आंकड़ों से अलग हो सकता है। अगर आपके पास भी थार पेट्रोल ऑटोमेटिक है? तो आप हमें आपके माइलेज फिगर के बारे में कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    sunil
    May 10, 2021, 10:51:05 PM

    Could you also share similar analysis on Thar petrol manual? Y tho he acceleration, braking and the fuel efficiency. Would appreciate a snapshot on the maintenance of petrol manual as well

      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      jyoti pande
      May 8, 2021, 6:18:58 PM

      Thank you for this review. Given the shape of the car and its primary purpose;offroad driving, the fuel economy is surprisingly good. Could we have a similar review for the diesel version.?

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है