• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार की प्राइस में फिर हुआ इजाफा, 92,000 रुपये तक हुई महंगी

    महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की प्राइस में एक बार फिर हुआ है। इस बार कंपनी ने इसकी कीमत 92,000 रुपये तक बढ़ाई है। अक्टूबर 2020 में लॉन्च होने के बाद से अब तक तीसरी बार इसकी रेट बढ़ाई गई है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 08, 2021 19:32 ist
    info icon
    published onJul 08, 2021 19:32 IST
    last updated onJul 08, 2021 19:32 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra’s Thar Gets Pricier By Nearly A Lakh

    • महिंद्रा थार की प्राइस में 92,000 रुपये तक इजाफा हुआ है।
    • एलएक्स डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत सबसे कम 42,000 रुपये बढ़ी है।
    • थार में 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन की चॉइस मिलती है।
    • इसकी कीमत 12.78 लाख से 15.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की प्राइस में एक बार फिर हुआ है। इस बार कंपनी ने इसकी कीमत 92,000 रुपये तक बढ़ाई है। अक्टूबर 2020 में लॉन्च होने के बाद से अब तक तीसरी बार इसकी रेट बढ़ाई गई है। 

    यहां देखिए महिंद्रा थार की नई प्राइस लिस्टः-

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई प्राइस

    अंतर

    पेट्रोल

         

    एएक्स(ओ) हार्ड टॉप

    12.11 लाख रुपये

    12.78 लाख रुपये

    +67,000

    एलएक्स हार्ड टॉप

    12.80 लाख रुपये

    13.38 लाख रुपये

    +58,000

    एलएक्स एटी कनवर्टिबल

    13.86 लाख रुपये

    14.78 लाख रुपये

    +92,000

    एलएक्स एटी हार्ड टॉप

    13.96 लाख रुपये

    14.88 लाख रुपये

    +92,000

    डीजल

         

    एएक्स(ओ) कनवर्टिबल

    12.31 लाख रुपये

    12.98 लाख रुपये

    +67,000

    एएक्स(ओ) हार्ड टॉप

    12.41 लाख रुपये

    13.08 लाख रुपये

    +67,000

    एलएक्स एमटी कनवर्टिबल

    13.16 लाख रुपये

    13.58 लाख रुपये

    +42,000

    एलएक्स एमटी हार्ड टॉप

    13.26 लाख रुपये

    13.68 लाख रुपये

    +42,000

    एलएक्स एटी कनवर्टिबल

    14.06 लाख रुपये

    14.98 लाख रुपये

    +92,000

    एलएक्स एटी हार्ड टॉप

    14.16 लाख रुपये

    15.08 लाख रुपये

    +92,000

    थार की कीमत में 92,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। कंपनी ने कुछ समय के लिए इसके बेस मॉडल एएक्स की बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी ने इस वेरिएंट की नई प्राइस लिस्ट जारी की है, ऐसे में कहा जा सकता है कि इस वेरिएंट को बंद नहीं किया गया है। इसके डीजल एलएक्स मैनुअल की कीमत में सबसे कम 42,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें : ओपिनियन: क्या महिंद्रा थार से ज्यादा अच्छी है मारुति जिम्नी की रोड प्रजेंस?

    महिंद्रा थार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन की चॉइस मिलती है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 150पीएस/320एनएम है। डीजल मॉडल में 2.2 लीटर इंजन दिया गया है जो 130 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। दोनों इंजन के साथ इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है।

    Mahindra Thar rear

    सेगमेंट में महिंद्रा थार का कंपेरिजन 2021 फोर्स गुरखा और अपकमिंग मारुति सुजुकी जिम्नी 2022 से होगा।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है